यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डिटॉक्सिफिकेशन से लेकर बेहतर फंक्शनिंग तक, रोजाना एक सेब खाने से लिवर को मिलेंगे ढेरों फायदे
हमारे खानपान का हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है और उसी के मुताबिक हमारे शरीर के सभी अंग फंक्शन करते हैं। लिवर इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है जो शरीर ...और पढ़ें

HighLights
- लिवर हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
- इसलिए हेल्दी रहने के लिए लिवर को हेल्दी रखना जरूरी है।
- रोजाना एक सेब खाने से लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है। ये बाइल जूस प्रोड्यूस करता है, जिससे खाने को पचाने में मदद मिलती है। लिवर ब्लड क्लॉट के प्रोसेस में भी मददगार होता है। ये ग्लूकोज को ग्लाइकोजेन में बदलता है, जिसे एनर्जी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ये शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मददगार होता है।
ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि अपनी लिवर का खास ख्याल रखा जाए। लिवर को हेल्दी बनाने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप इसके लिए नट्स, ग्रीन टी, लहसुन, एवोकाडो, ब्लूबेरी, फ्लैक्सीड जैसे फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, सेब यानी एप्पल एक ऐसा फल है, जो लिवर को हमेशा हेल्दी रखने में मदद करता है।
एप्पल के फायदे
हम सभी ने बचपन से ही यह सुना होगा ‘An apple a day keeps the doctor away।’ इसका मतलब है कि हर दिन एक सेब खाने से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, जिससे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा सेब के बेमिसाल गुणों के कारण ही कहा जाता रहा है।
यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं, स्ट्रॉबेरी खाने से मिलते हैं पूरे 8 फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी है वरदान
सेब एक ऐसा फल है, जो खास लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है और लिवर डिटॉक्स में मदद करता है। साथ ही लिवर संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है सेब-
खबरें और भी
लिवर डिटॉक्स
सेब में मौजूद फाइबर लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। इससे लिवर को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है।
इंफ्लेमेशन कम करे
सेब में फ्लेवोनॉयड पाए जाते हैं, जो इंफ्लेमेशन कम करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सेब को नियमित रूप से खाने से लिवर हेल्थ बेहतर होती है।
लिपिड मेटाबॉलिज्म में सुधार
लिवर में मौजूद डाइटरी फाइबर, मेलिक एसिड, पॉलिफिनॉल और फ्लेवोनॉयड लिवर में लिपिड को जमा होने से रोकते हैं और इस तरह लिवर के मेटाबॉलिज्म में सुधार लाते हैं, जिससे लिवर हेल्दी रहता है।
लिवर की फंक्शनिंग में सुधार
मोटापे से जूझ रहे लोगों में फैटी लिवर की समस्या आम होती है। ऐसे लोगों में लिवर की फंक्शनिंग बुरी तरह से प्रभावित होती है और इसके कारण वे कई लिवर संबंधी समस्याओं के साथ शरीर में अन्य बिमारियों से भी घिर जाते हैं। ऐसे में सेब का सेवन करने से इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर और पॉलिफिनॉल लिवर में फैट को जमने से रोकता है और इसकी फंक्शनिंग में सुधार लाता है।