Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eye Care Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 09:43 AM (IST)

    Eye Care Tips विटामिन सी रिच फूड सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से न केवल इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें ...और पढ़ें

    Eye Care Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
    Eye Care Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eye Care Tips: लंबे समय तक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने और देर रात तक मोबाइल सर्फिंग से आंखों की समस्या होती है। इस स्थिति में आंखों में खुजली और सूजन होती है। साथ ही आंखों से पानी टपकने लगता है। वहीं, चीजें भी धुंधली दिखने लगती है। ऐसा बहुत लंबे समय तक स्क्रीन पर टाइम बिताने से होता है। अगर आपको भी आंखों की समस्या है और आप आंखों की देखभाल करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आइए जानते हैं-

    शिमला मिर्च

    शिमला मिर्च में 94 प्रतिशत पानी होता है। आसान शब्दों में कहें तो शिमला मिर्च में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-ए, सी, विटामिन-बी6, बीटा कैरोटीन, थायमिन और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं, विटामिन-ए आंखों के लिए लाभकारी होता है। डॉक्टर भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए रिच फ़ूड खाने की सलाह देते हैं।

    अरबी

    अरबी के पत्ते में विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए वरदान समान है। आंखों की किसी भी समस्या को दूर करने में अरबी फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए अरबी की सब्जी और पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

    गाजर

    गाजर आंखों के लिए वरदान समान है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में गाजर आसानी से मिल जाता है। इस सीजन में गाजर की खेती की जाती है। इसके अलावा, गाजर विटामिन-डी का भी प्रमुख स्त्रोत होता है। इसके लिए सर्दियों में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    विटामिन-सी

    विटामिन सी रिच फूड सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से न केवल इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। विटामिन सी रिच फूड के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आंवला, नींबू, संतरे और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।