Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 07:18 PM (IST)

    Vitamin B12 Deficiency सोयाबीन से टेम्पेह तैयार किया जाता है। इसमें टोफू की तुलना में टेम्पेह में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी12 प्रच ...और पढ़ें

    Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
    Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin B12 Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को विटामिन, मिनरल, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स समेत अन्य आवश्यक तत्वों को जरूरत पड़ती है। इनमें एक आवश्यक पोषक तत्व विटामिन बी-12 है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से सिरदर्द, सांस फूलना, मुंह में छाले, जीभ में दाने, कमजोरी, सुस्ती आदि समस्या होती है। इसके लिए रोजाना डाइट में विटामिन बी-12 रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। आप शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

    -दही में प्रोटीन और विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए रोजाना दही का सेवन करें। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि दही में चीनी मिक्स कर न खाएं और न ही बाजार से खरीदकर दही खाएं। आप टेस्ट बढ़ाने के लिए पके आलू के साथ दही का सेवन करें। इसके अलावा, दही में बेरीज मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

    - शरीर में विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए आप डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते हैं। चुकंदर में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर बालों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही त्वचा के लिए भी चुकंदर लाभकारी होता है। इससे शरीर में रक्त संचार सही से होता है।

    -सोयाबीन से टेम्पेह तैयार किया जाता है। इसमें टोफू की तुलना में टेम्पेह में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साल 2014 की शोध से से पता चला है कि टेम्पेह में विटामिन-बी 12 पाया भी जाता है। साथ ही अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    खबरें और भी

    -आप विटामिन-बी-12 की कमी दूर करने के लिए गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। इसके लिए रोजाना 2 कप गाय का दूध जरूर पिएं।

    -पालक में विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। आप पालक की सब्जी, सूप और सलाद बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।