Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 06 Aug 2022 04:27 PM (IST)

    Protein Rich Foods अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे ओमेगा 3 एसिड कैल्शियम सेलेनियम विटामिन ए डी बी 12 ...और पढ़ें

    Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
    Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Protein Rich Foods: सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित आहार और एक्सरसाइज जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी एक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खासकर, प्रोटीन की कमी से चेहरे पर सूजन, मांसपेशियों में दर्द, इम्यून सिस्टम कमजोर होना, कद न बढ़ना, वजन कम होना, बाल बेजान होना आदि प्रकार की समस्या होती है। इसके लिए प्रोटीन रिच फ़ूड्स का सेवन करें। अगर आप भी शरीर में प्रोटीन की कमी से परेशान हैं, तो डाइट में इन चीजों को शामिल करें। आइए जानते हैं-

    अंडा खाएं

    अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे ओमेगा 3 एसिड, कैल्शियम, सेलेनियम, विटामिन ए, डी, बी 12, विटामिन, मिनरल्स, रिबोफ्लेविन पाए जाते हैं। इसके साथ ही 9 एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसके लिए अंडे को सुपरफूड कहा जाता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं।

    कीवी खाएं

    कीवी में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। कीवी में मजदू फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, कीवी की विटामिन-सी और प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में कीवी को जरूर शामिल करें।

    मूंग दाल का सेवन करें

    दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो मूंग दाल प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके अलावा, मूंग दाल में फाइबर, प्रोटीन फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कार्बनिक एसिड, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और लिपिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए डाइट में मूंग दाल को जरूर शामिल करें। आप चाहे तो मूंग दाल का सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    सत्तू खाएं

    चने को पीसकर सत्तू तैयार किया जाता है। इसमें  प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फाइबर, मैंगनीज और लो सोडियम होता है। यह सेहत के फायदेमंद होता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में सत्तू का सेवन अधिक किया जाता है। सत्तू के शरबत के सेवन से शरीर में शक्ति का संचार होता है। इसके लिए रोजाना सत्तू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

    सोयाबीन खाएं

    सोयाबीन की गिनती सुपरफूड में होती है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। डाइट चार्ट की मानें तो सोयाबीन में 40 प्रतिशत प्रोटीन होता है। साथ ही सोयाबीन में प्रोटीन, एमिनो एसिड के अलावा विटामिंस और मिनरल्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस भी  पाया जाता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन जरूर करें।  

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।