Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin D Rich Foods: विटामिन-D की कमी है, तो खाएं ये वेज फूड्स, बनी रहेगी हेल्थ

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 06:21 PM (IST)

    Vitamin D Rich Foods शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना ज ...और पढ़ें

    शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये फूड्स
    शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये फूड्स

    HighLights

    1. शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
    2. डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है।
    3. विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Vitamin D Rich Foods: हर कोई सेहतमंद रहना चाहता है, मानसून के सीजन में बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। बारिश के कारण इस मौसम में सूरज की तपिश कम होती है। जिससे किटाणु ज्यादा पनपते हैं। कई बार हम खानपान को अनदेखा कर देते हैं। जिस वजह से हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घर से या ऑफिस से कम ही निकल पाते हैं। देश में ज्यादातर लोगों के शरीर में विटामिन-D की कमी रहती है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। आइए जानें...

    मशरूम

    विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम फायदेमंद रहेगा। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है। मशरूम को आप सूप, सलाद, सैंडविच, सब्जी आदि के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

    चीज

    चीज किसे नहीं पसंद, चीज में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, फैट्स, फास्फोरस, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके अलावा पनीर भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पनीर में भी भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। इसके साथ ही यह स्किन और दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आप कच्चा पनीर या चीज को सैंडविच में डालकर खा सकते हैं।

    डेयरी प्रोडक्ट्स

    डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। दूध में प्रोटीन, फैट्स और गुड कार्ब्स भी पाए जाते हैं तो वहीं दही प्रोबायोटिक के रूप में काम आ सकता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और कैलोरी कम मात्रा में होती है। ये आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

    खबरें और भी

    ऑरेंज

    ऑरेंज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और फास्फोरस के साथ विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई भी पाए जाते हैं। इसके अलावा ऑरेंज में विटामिन-डी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

    अनाज

    अनाज में कई ज्यादा विटामिन-डी के स्त्रोत पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik