Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Water Benefits: वजन ही नहीं तनाव कम करने में भी मददगार है तुलसी का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 03:40 PM (IST)

    Tulsi Water Benefits हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार इस पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी के पत्तों में औषधीय गुण ...और पढ़ें

    Tulsi Water Benefits: जानिए तुलसी के पानी पीने के फायदे
    Tulsi Water Benefits: जानिए तुलसी के पानी पीने के फायदे

    HighLights

    1. तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से वजन नियंत्रित रहता है।
    2. डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है।
    3. तुलसी का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर चले जाते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tulsi Water Benefits: तुलसी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसमें तुलसी की कुछ पत्तियां मिलाकर पिएं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं तुलसी का पानी पीने के क्या फायदे हैं।

    तनाव कम करता है

    तुलसी में एंटीऑक्टीडेंट कंपाउंड जैसे फ्लेवोनॉयड, पॉलीफेनोल पाए जाते हैं, जिससे तनाव कम होता है। साथ ही इसमें कोर्टिसोल हार्मोन भी पाए जाते हैं, जिससे डिप्रेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

    वजन कम करने में भी सहायक

    तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से वजन नियंत्रित रहता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आप जल्दी खाना पचा लेते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता।

    इम्युनिटी बूस्टर

    तुलसी का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर चले जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

    पाचन तंत्र मजबूत होता है

    तुलसी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। इसके सेवन से कब्ज, लूज मोशन की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिलता है।

    ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

    तुलसी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है।

    सर्दी-खांसी में आराम दिलाएं

    तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर है, इसका पानी पीने से छाती में जमा कफ साफ होता है। इसके साथ-साथ सर्दी-ज़ुकाम, खांसी से भी आराम मिलता है।

    कैसे करें इसका सेवन

    तुलसी के पानी का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें और इसे उबलने दें। अब इसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालें और तब तक उबले जब तक पानी आधा न हो जाए। अब गैस बंद कर दें और गुनगुना होने पर इसके सेवन करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik