यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर कब्ज से राहत दिलाने तक, जानें अंगूर खाने के शानदार 5 फायदे
Health Benefits Of Grapes अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी कैलोरी और फाइबर पर्याप्त मात्रा ...और पढ़ें

HighLights
- अंगूर में विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है।
- इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Grapes: अंगूर बेहद रसीला और स्वादिष्ट फल है। मीठे स्वाद से भरपूर अंगूर हर किसी को पसंद होता है। अंगूर कई रंगों में आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। अंगूर में विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं अंगूर खाने के बेहतरीन फायदे।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
आप जो खाते हैं, दिल की सेहत पर उसका असर पर पड़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंगूर जरूर शामिल करे। यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स, पोटैशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है। अगर इसे आप अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करते हैं, तो आप आंखों की बीमारियों से बच सकते हैं। इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन पाए जाते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
कब्ज से राहत दिलाने में कारगर
अंगूर में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अंगूर आपके लिए बेहतरीन फल है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज से निजात पा सकते हैं।
खबरें और भी
किडनी के लिए फायदेमंद
अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं । अंगूर किडनी से संबंधित कई रोगों को दूर करने में कारगर है।
स्किन के लिए फायदेमंद
अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको मुंहासे की समस्या है, तो अपनी डाइट में रोजाना अंगूर शामिल करें। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik