Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ivy Gourd Health Benefits: वजन कम करने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, कुंदरू खाने के हैं गजब के फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 07:55 AM (IST)

    Ivy Gourd Health Benefits कुंदरू को आइवी लौकी के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इस सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं तो वहीं कई लोग इसे बिल्कुल भी पसंद न ...और पढ़ें

    Benefits Of Ivy Gourd: कुंदरू खाने के हैं गजब के फायदे
    Benefits Of Ivy Gourd: कुंदरू खाने के हैं गजब के फायदे

    HighLights

    1. कुंदरू में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए जरूरी होता है।
    2. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी कुंदरू बहुत फायदेमंद है।
    3. कुंदरू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल कम होता है

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ivy Gourd Health Benefits: हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, जिसमें कुंदरू भी शामिल है। कुंदरू का साइंटिफिक नाम कोकिनिया कॉर्डिफोलिया है, इसे आईवी गोर्ड के नाम से भी जाना जात है। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है। हालांकि कई लोग कुंदरू को खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसके फायदे के बारे में जानेंगे, तो आप अपनी डाइट में कुंदरू जरूर शामिल करेंगे। तो आइए जानते हैं कुंदरू खाने के फायदे।

    लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

    कुंदरू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल कम होता है, जिससे ब्लड में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

    फाइबर से भरपूर है कुंदरू

    कुंदरू यानी आईवी गोर्ड में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और भूख भी ज्यादा नहीं लगती। जिस वजह से वजन भी नियंत्रित रहता है।

    पोषक तत्वों से भरपूर है कुंदरू

    कुंदरू यानी आईवी गोर्ड में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम शामिल हैं, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और दिल की बीमारी, डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।

    एंटीऑक्सीडेंट गुण

    कुंदरू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। वहीं इसमें विटामिन-ए और सी भी पाया जाता है जो डिप्रेशन के रोकथाम के लिए बहुत जरूरी है।

    कुंदरू में होती है कम कैलोरी

    इसके अलावा जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी कुंदरू बहुत फायदेमंद है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे आसानी से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

    कैंसर

    कुंदरू के सेवन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोकने में भी मदद मिलती है, क्योंकि इसमें एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी