Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga for Back Pain: लगातार बैठने से होता है कमर में भयंकर दर्द, तो बर्ड डॉग पोज दिलाएगा इससे राहत

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 09:16 AM (GMT+05:30)

    Yoga for Back Pain जो लोग बहुत ज्यादा बिजी रहते हैं उनके लिए खुद को फिट रखना एक मुश्किल टास्क होता है। वहीं लगातार बैठने की वजह से कमर पीठ कंधे और गर् ...और पढ़ें

    Yoga for Back Pain: गर्दन, कमर और पीठ दर्द के लिए फायदेमंद है बर्ड-डॉग पोज
    Yoga for Back Pain: गर्दन, कमर और पीठ दर्द के लिए फायदेमंद है बर्ड-डॉग पोज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga for Back Pain: आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर 9 टू 5 जॉब करने वालों को कैसे फिट रखा जाए इसके बारे में बात करना बेहद जरूरी हो जाता है। कभी कम का प्रेशर, कभी थकान और आलस, तो कभी नींद पूरी न होना जैसी कई समस्याएं फिटनेस के आड़े आती हैं। लेकिन अगर आपकी सीटिंग जॉब है और आप बिना हिले-डुले कई घंटों तक लगातार काम करते रहते हैं, तो इससे पीठ, कमर, गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। समय रहते ध्यान न देने पर ये दर्द क्रॉनिक पेन में बदल सकते हैं। 

    तो आज हम आपको एक ऐसे आसन के बारे में बताएंगे जो इन सभी दर्द को दूर करने में कारगर है। इस आसन को करना भी आसान है। दर्द दूर करने के साथ ही ये और भी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। इस आसन का नाम है बर्ड-डॉग पोज।

    बर्ड-डॉग पोज

    बर्ड डॉग एक सिंपल सी कोर एक्सरसाइज है, जो बैलेंस में सुधार करती है। यह स्पाइन के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बैक पेन दूर होता है।  बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए यह आसन फायदेमंद है।  

    कैसे करना है बर्ड डॉग पोज?

    - अपने हाथों और घुटनों को जमीन पर टिकाएं। पीठ एकदम सीधी रखें और कोर मसल्स टाइट।

    - अब अपने दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। पैर पीठ की सीध में रखना है और साथ ही बाएं हाथ को ऊपर उठाना है। 

    - इस स्थिति में कोर को टाइट रखें जिससे बैलेंस बना रहे।

    - कुछ सेकंड इस स्थिति में बने रहें फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

    - अब बाएं पैर और दाहिने हाथ से इस आसन को करना है।

    - 3 से 5 बार इस पोज को दोहराएं।

    बर्ड डॉग पोज के फायदे

    - बर्ड डॉग पोज आपकी मसल्स के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। 

    - यह एक्सरसाइज गर्दन, कमर और कंधे का दर्द दूर करने में फायदेमंद है। इससे बैलेंस और पॉश्चर सही रहता है।

    - बर्ड-डॉग पाेज़ आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए लाभदायक है और कोर को मजबूत बनाता है।

    बर्ड-डॉग पोज़ को आप वर्कआउट के बाद भी कर सकती हैं। 

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी