Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में हो गई है खून की कमी, तो रोजाना प‍िएं Iron से भरपूर 6 ड्र‍िंक्‍स; हफ्तेभर में द‍िखेगा असर

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 03:24 PM (IST)

    अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाह‍िए ज‍िससे आयरन क ...और पढ़ें

    आयरन से भरपूर हैं ये ड्रि‍ंक्‍स। (Image Credit- Freepik)
    आयरन से भरपूर हैं ये ड्रि‍ंक्‍स। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आयरन हीमोग्लोबिन के लिए एक जरूरी मिनरल है।
    2. अनार का जूस आयरन का समृद्ध स्रोत है।
    3. आप गर्मियों में कुछ ड्र‍िंक्‍स पी सकते हैं।

     लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को सभी विटामिन्स की जरूरत होती है। आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। अगर आप दिनभर थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, इसकी कमी से शरीर का एनर्जी लेवल लो रहता है। आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है। ऐसे में आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आप अगर आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शाम‍िल करेंगे तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं।

    आपकी इम्युनिटी बूस्ट हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप कुछ ड्र‍िंक्‍स को भी अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे ही हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए उन ड्र‍िंक्‍स के बारे में वि‍स्‍तार से जानते हैं-

    चुकंदर का जूस

    चुकंदर में आयरन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसमें फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्मियों में ठंडा चुकंदर का जूस पीने से शरीर को ठंडक म‍िलती है। इसी के साथ-साथ ये खून बढ़ाने में भी मदद करता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और पुदीना भी मिला सकते हैं।

    अनार का जूस

    अनार न केवल खून बढ़ाने वाला फल है बल्कि यह शरीर में आयरन को तेजी से एब्‍जार्ब करने में भी मदद करता है। अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो इससे शरीर को एनर्जी म‍िलती है। हीमोग्लोबिन का स्तर भी सुधरता है।

    खबरें और भी

    स्प्राउट्स वाटर स्मूदी

    भीगे हुए मूंग या चने से बनी स्मूदी में नींबू और पुदीना मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक तैयार किया जा सकता है। यह न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि आयरन से भी भरपूर होता है। गर्मियों के लिए यह एक परफेक्ट एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है।

    संतरे का जूस

    संतरे में विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप इस ड्रिंक को डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है।

    आलूबुखारा का जूस

    आलूबुखारा का जूस शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। यह जूस रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण में भी सहायक है। इस जूस में आयरन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही यह पोटैशियम से भी भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

    एलोवेरा-आंवला जूस

    एलोवेरा और आंवला दोनों ही आयरन की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। इनका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है। इसका सेवन खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। ये शरीर में आयरन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: शरीर में बढ़ाना चाहते हैं हीमोग्लोबिन का स्तर, तो रोजाना पिएं आयरन से भरपूर ये 5 तरह के ड्रिंक्स

    यह भी पढ़ें: Summer Drinks: चुभती-जलती गर्मी से राहत दिलाएंगी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, इन आसान तरीकों से करें मिनटों में तैयार