Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Irregular Periods: महीने में दो बार पीरियड्स बन सकते हैं चिंता की वजह, जानें क्या हैं इसके कारण

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 01:27 PM (IST)

    हेल्दी पीरियड्स आपकी हेल्दी सेहत का संकेत होता है लेकिन अगर आपके पीरियड्स महीने में दो बार हो तो यह चिंता का कारण बन सकता है। बदलती लाइफस्टाइल इसका सब ...और पढ़ें

    क्या हो सकते हैं महीने में दो बार पीरियड्स के कारण
    क्या हो सकते हैं महीने में दो बार पीरियड्स के कारण

    HighLights

    1. रेगुलर पीरियड्स नहीं आना चिंता का कारण हो सकता है।
    2. पीरियड्स की शॉर्ट साइकिल इसका एक कारण हो सकता है।
    3. जानें एक महीने में दो बार पीरियड्स आने के क्या कारण हो सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Irregular Periods: रेगुलर पीरियड्स हर 24-35 दिन के बीच आते हैं। इसलिए अगर आपकी साइकिल 24 दिनों की है, तो हो सकता कि इस वजह से आपको एक महीने में दो बार पीरियड्स आ जाएं। इस स्थिति में यह चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर आपकी साइकिल ऐसी नहीं है और फिर भी आपके पीरियड्स महीने में दो बार आ रहे हैं, तो यह चिंता की बात हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी क्या वजहें हो सकती हैं।

    हार्मोनल इंम्बैलेंस- एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन आपके पीरियड्स को रेगुलेट करते हैं। इनके बैलेंस में बदलाव आने से पीरियड्स साइकिल में भी बदलाव होते हैं। इस वजह से आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। हार्मोन इम्बैलेंस की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- लाइफस्टाइल में बदलाव, बर्थ कंट्रोल पिल्स, स्ट्रेस आदि। इन कारणों से हुए हार्मोन में बदलाव महीने में दो बार पीरियड्स आने की सबसे बड़ी वजह है।

    यह भी पढ़ें: अगर आपके मन में भी है मेंस्ट्रुअल कप को लेकर डाउट, तो एक्सपर्ट से जाने जवाब

    थायरॉइड- थायरॉइड ग्लैंड में तकलीफ होने के कारण भी पीरियड्स महीने में दो बार आ सकते हैं। थायरॉइड ग्लैंड के हार्मोन्स बनाने में बदलाव आने से पीरियड्स साइकिल में बदलाव आते हैं। जिन महिलओं को थायरॉइड की बीमारी होती है, उन्हें अक्सर अनियमीत पीरियड्स आते हैं। इसलिए यह आपके लिए एक संकेत हो सकता है कि आपको अपने थायरॉइड की जांच करवा लेनी चाहिए।

    पेरिमेनोपॉज- यह मेनोपॉज आने से पहले की स्थिति होती है और अक्सर 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में होता है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं, जिस वजह से हो सकता है कि आपके पीरियड्स महीने में दो बार आ रहे हो। यह नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन फिर भी आप अपने डॉक्टर से मिलकर और कुछ बातों का ध्यान रख अपनी मेनोपॉज के लक्षणों को मैनेज कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    पीसीओएस- इसमें आपके यूट्रस में सिस्ट बन जाते हैं। इस वजह से आपके पीरियड्स इरेगुलर हो जाते हैं। इसमें आपके हार्मोन्स असंतुलित होते हैं। इस वजह से आपके पीरियड साइकिल पर असर होता है और यह वजह हो सकती है महीने में दो बार पीरियड्स होने की। इसलिए अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से मिलकर पीसीओएस की जांच करवा लें।

    स्ट्रेस- हमारी व्यस्त लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना बहुत आम बात हो गई है। इस वजह से आपके हार्मोन्स में भी बदलाव हो सकते हैं और इसके कारण भी आपके पीरियड्स महीने में दो बार हो सकते हैं। हालांकि इस वजह से सिर्फ एक या दो बार ही ऐसा होता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से मिलें।

    यह भी पढ़ें: जानलेवा भी हो सकता है यौन संक्रमण, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik