Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss कर रहे हैं तो देसी घी खाएं या नहीं! ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच्चाई

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:37 PM (IST)

    इन दिनों कई लोग Weight Loss करने की कोशिश में लगे हुए हैं। बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान बढ़ते वजन का कारण बन रहा है। ऐसे में बढ़ते को कंट्रोल करने क ...और पढ़ें

    क्या वेट गेन का कारण बनता है घी? (Picture Credit- Freepik)
    क्या वेट गेन का कारण बनता है घी? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. घी भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
    2. हालांकि, कई लोग वेट गेन के डर से इससे दूरी बना लेते हैं।
    3. कई लोग नहीं जानते कि वेट लॉस में इसे खाना चाहिए या नहीं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल इन दिनों लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना रही है। मौजूद समय में बढ़ता वजन (Weight gain) कई लोगों के लिए परेशानी वजह बना हुआ है। यह समस्या दुनियाभर में चिंता का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं खुद WHO भी इसे लेकर चेतावनी दे चुका है। मोटापा (Obesity) कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में समय रहते इसे कंट्रोल करना जरूरी है, ताकि इन गंभीर परिणामों से बचा जा सके।

    बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक, लोग अलग-अलग तरीकों की मदद से अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं जब बात Weight Loss की आती है, तो लोग सबसे पहले तेल और घी से दूरी बनाते हैं। कई लोगों का मानना है कि देसी घी (Desi Ghee) खाने से वजन बढ़ता है और यह आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में काफी कम लोग ही जानते होंगे।

    यह भी पढ़ें-  Weight Loss से जुड़े इन 5 टिप्स को फॉलो करके वजन घटाएंगे नहीं, बल्कि बढ़ा लेंगे आप!

    ऐसे में इस बारे सही जानकारी लेने के लिए हमने नोएडा के न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स लैब के प्रमुख डॉ.विज्ञान मिश्र से बातचीत की और यह जानने की कोशिश की कि क्या देसी घी में सही में वजन बढ़ाता है और वजन कम करने की कोशिश के दौरान इसे डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई-

    क्या घी से बढ़ता है वजन?

    डॉक्टर बताते हैं कि देसी घी, भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख फूड आइटम है। हालांकि, जब बात वेट मैनेजमेंट की बात आती है, तो यह अक्सर चिंता का विषय बन जाता है। हालांकि, घी और वजन बढ़ने के बीच का संबंध जितना लगता है, उससे काफी ज्यादा कम है। घी कैलोरी से भरपूर होता है, जिसमें प्रति चम्मच लगभग 120 कैलोरी होती है, यह ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट में भी समृद्ध है, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

    खबरें और भी

    वेट लॉस में मददगार घी!

    एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि कम मात्रा में घी खाने से असल में वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि घी पाचन में सुधार और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें मौजूद मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) फैट बर्न करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा घी लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कंट्रोल होती है और ज्यादा खाने से खुद को रोकने में मदद मिलती है। यही वजह है कि घी रिफाइंड तेल या मक्खन का बेहतर विकल्प है।

    सही मात्रा है जरूरी

    हालांकि, डॉक्टर ने यह भी बताया कि इसकी मात्रा काफी अहम होती है। आप कितना घी खा रहे हैं, इस पर नियंत्रण रखा जरूरी है। ज्यादा घी खाने से एक्सट्रा कैलोरी इनटेक हो सकता है, जो वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है। ऐसे में एक्सपर्च अपनी डाइट में एक चम्मच घी शामिल करने की सलाह देते हैं। खासकर अगर आप कम कार्ब या केटोजेनिक आहार का पालन कर रहे हैं। इस तरह आप वजन बढ़ने के डर के बिना घी के स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Weight Loss जर्नी के आड़े आ रही है क्रेविंग, तो इन प्रभावी तरीकों से करें इसे कंट्रोल