Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बासी रोटि‍यां भी सेहत के लिए हो सकती हैं फायदेमंद, बस डाइट में शाम‍िल करने से जान लें जरूरी बातें

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 01:37 PM (IST)

    बासी रोटी को लेकर लोगों के अलग-अलग अनुभव हैं। कुछ इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं तो कुछ नुकसानदायक। लेक‍िन सच तो ये है क‍ि बासी रोटी खाने से आपकी ...और पढ़ें

    बासी रोटी खाने के फायदे (Image Credit- Freepik)
    बासी रोटी खाने के फायदे (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बासी रोटी सेहत के ल‍िए फायदेमंद होती है।
    2. इसे खाने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है।
    3. बस इसे खाने का सही तरीका मालूम होना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हमारे घरों में अक्‍सर रात की बची हुई रोटी को सुबह नाश्‍ते या दिन के खाने में खा लिया जाता है। कई लोग इसे आदत बना लेते हैं तो कुछ लोग मजबूरी में खा लेते हैं। गांवों में तो आज भी लोग सुबह-सुबह रात की बची हुई रोटियां ही खाना पसंद करते हैं। अक्‍सर इस पर बहस भी होती रहती है कि बासी रोटी खाना सही है या नहीं।

    दरअसल, बासी रोटी से जुड़ी कई बातें लोग अपने-अपने एक्‍सपीर‍ियंस के ह‍िसाब से बताते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, वहीं कुछ इसे सेहत के लिए नुकसानदायक बताते हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि बासी रोटी खाना सही है या गलत। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    इम्‍युनि‍टी बूस्‍ट करे

    आपको बता दें क‍ि बासी रोटी खाने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है। हालांक‍ि, रात की बची हुई रोट‍ियों को ऐसे ही खाना चाह‍िए। अगर आप इसे तेल या मक्‍खन लगाकर सेंकते हैं तो इससे इसमें मौजूद प्रीबायोटिक्स नष्ट हो जाते हैं। जो सेहत के ल‍िए सही नहीं है।

    ब्‍लड शुगर करे कंट्रोल

    अगर आपका ब्‍लड शुगर लेवल हाई रहता है तो आपको जरूर से बासी रोट‍ियों को डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये एक बेहतरीन नाश्‍ता हो सकता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहेगा।

    खबरें और भी

    पेट से जुड़ी द‍िक्‍कतें होंगी दूर

    अगर आपको एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी द‍िक्‍कतें महसूस होती हैं ताे बासी रोटी एक बेहतरीन उपाय है। बासी रोटी में पाचक एंजाइम होते हैं, ये आसानी से खाने को डाइजेस्‍ट कर देते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये कब्‍ज की समस्‍या से भी राहत द‍िलाता है।

    वजन कम करे

    तेजी से वजन कम करने वालों के ल‍िए बासी रोटी एक बेहतरीन व‍िकल्‍प है। दरअसल, बासी रोटी में स्टार्च कम हो जाता है, जिससे इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम हो जाती है। यही कारण है क‍ि वजन कम करने वालों के ल‍िए ये बढ़‍िया तरीका है।

    मसल्‍स को बनाए मजबूत

    आपको बता दें क‍ि बासी रोटी में ऐसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो मसल्स को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाते हैं। इसे आप दूध के साथ खा सकते हैं। वर्कआउट करने वाले लोगाें को जरूर ही इसे डाइट में शामिल करना चाह‍िए।

    क्‍या हैं नुकसान?

    • लंबे समय तक रोटी रखे रहने से इसका स्‍वाद खराब हो जाता है।
    • कई बार फूड प्‍वाॅइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।
    • इससे उल्‍टी और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं।
    • ज्‍यादा पुरानी रोटी खाने से इनमें लगे फंगस सेहत के लि‍ए नुकसानदायक हैं।

    यह भी पढ़ें- किचन में रखी हैं रात की बची हुई रोटियां, तो फेंके नहीं, बनाएं ये हाई प्रोटीन क्विक ब्रेकफास्ट रोल

    यह भी पढ़ें- गेहूं की जगह खाना शुरू कर दें ज्वार की रोटी, सेहत में होंगे ऐसे बदलाव कि खुद भी नहीं पहचान पाएंगे आप

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।