Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Greek Yogurt: क्या दही से बेहतर होता है ग्रीक योगर्ट? जानें इसके ज़बरदस्त फायदे

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 11:43 AM (IST)

    Greek Yogurt ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम प्रोटीन प्रोबायोटिक्स और दूसरे कई विटामिन्स मौजूद होते हैं जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। हड्डिय ...और पढ़ें

    Greek Yogurt: क्या होता है ग्रीक योगर्ट, जानें इसके फायदे
    Greek Yogurt: क्या होता है ग्रीक योगर्ट, जानें इसके फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Greek Yogurt: ग्रीक योगर्ट दही की तरह ही होता है, लेकिन आमतौर पर घर पर बनाए या बाज़ार के दही में पानी या फिर मट्ठा भी होता है, जो ग्रीक योगर्ट में नहीं होता। तो क्या इसका मतलब ये आम दही से बेहतर है?

    आम दही के मुकाबले ग्रीक योगर्ट में चीनी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पानी नहीं होता। आपको बता दें कि दही के पानी में चीनी होती है। ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम, प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और दूसरे विटामिन्स शामिल होते हैं। ये सभी आपकी सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं और कई तरह के लाभ देते हैं, जैसे पेट की सेहत में सुधार से लेकर हड्डियों का हेल्दी होना। इससे डायबिटीज़ का जोखिम भी कम होता है।

    तो आइए जानें ग्रीक योगर्ट के फायदे

    स्वस्थ आंत

    ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक होता है, जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बनाए रखता है। जिससे आपके पेट की सेहत बनी रहती है।

    मज़बूत हड्डियां

    क्योंकि ग्रीक योगर्ट भी एक डेयरी प्रोडक्ट होता है, इसलिए इसमें भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की सेहत में सुधार करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के रोग के जोखिम को कम करता है।

    मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा मिलता है

    ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन होता है जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

    ब्लड प्रेशर को कम करता है

    प्रोबायोटिक्स के साथ फर्मेंटेंड दूध ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। ग्रीक योगर्ट एक तरह का प्रोबायोटिक दूध है, इसलिए इससे ब्लड प्रेशर कम होता है।

    वज़न घटाना

    ग्रीक योगर्ट पेट को भरा हुआ रखता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन मौजूद होता है। अगर आप स्नैक में कुछ हेल्दी लेना चाहते हैं, तो ग्रीक योगर्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik