यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Periods के दौरान बाल धोने से क्यों मना करती हैं दादी-नानी? डॉक्टर से जानें हेयर वॉश करें या नहीं
पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है जो कई मायनों में उनके लिए जरूरी है। हालांकि इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिन ...और पढ़ें

HighLights
- पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।
- हालांकि, इसे लेकर आज भी लोगों में कई तरह के मिथक आम हैं।
- पीरियड्स के दौरान हेयर वॉश नहीं करना चाहिए, इन्हीं में से एक है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे लगभग हर महिला को गुजरना पड़ता है। हर महीने होने वाली ये प्रोसेस को महिलाओं के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं तब और बढ़ जाती हैं, जब लोग इससे जुड़ी कुछ अफवाहों और मिथकों पर यकीन करने लगते हैं।
खासकर अपने देश भारत में इसे लेकर काफी सारे मिथक आम हैं, जिनपर लोग आंख बंद कर भरोसा करते हैं। इन्हीं में से एक पीरियड्स के दौरान हेयर वॉश न करना है। अक्सर कई महिलाओं और लड़कियों को अपनी मां या दादी-नानी से यह सुनने को मिला होगा कि पीरियड्स के दौरान बाल धुलना (Periods Hair Wash) हानिकारक हो सकता है।
इससे ब्लीडिंग पर असर पड़ता है या कोई और समस्या हो सकती है। ऐसे में अक्सर इस दौरान हेयर वॉश करने को लेकर मन में कई सवाल होते हैं। आज इस आर्टिकल में सीके बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम में
गायनेकोलॉजिस्ट और ऑब्सटेट्रिक्स की डायरेक्टर डॉ.आस्था दयाल से जानते हैं इस सवाल का जवाब-
यह भी पढ़ें- क्या आप भी टॉयलेट में बैठकर रील्स देखते हैं? तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
क्या सच में बाल धोना हानिकारक है?
इस बारे में डॉक्टर कहती हैं कि बहुत से लोग मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान बाल धोना हानिकारक है, लेकिन यह सिर्फ एक मिथक है, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह गलतफहमी संभवतः पुरानी सांस्कृतिक मान्यताओं की वजह से आती है, जो बताती हैं कि ठंडा पानी पीरियड्स में ऐंठन का कारण बन सकता है या ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई मेडिकल प्रूफ नहीं है।
हेयर वॉश करना सही या गलत?
डॉक्टर से आगे कहा कि असल में, पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बनाए रखना (Menstrual Hygiene) बहुत जरूरी है। अपने बालों को धोने (Hair Care During Periods) और नहाने से आपको तरोताजा महसूस करती हैं। साथ ही इससे बेचैनी कम करने और यहां तक कि हल्की ऐंठन से राहत पाने में मदद मिल सकती है। खासतौर से गर्म पानी मांसपेशियों को आराम दे सकता है और पीरियड्स के दर्द को कम कर सकता है। इस दौरान बाल धोने से बीमार होने या पीरियड फ्लो को प्रभावित करने का कोई खतरा नहीं है।
खबरें और भी
हालांकि, अगर आपको ठंडे पानी से बाल धोने के बाद सिरदर्द या बेचैनी महसूस होती है, तो इसकी वजह पीरियड्स नहीं, बल्कि तापमान के प्रति आपकी संवेदनशीलता हो सकती है। ऐसे में अचानक ठंड लगने से बचने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, पीरियड्स के दौरान बाल धोना पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही स्वच्छता और आराम के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा पर्सनल हाइजीन पर ध्यान देना और उन मिथकों को दूर करना जरूरी है, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। अपने शरीर की आवाज सुनना और एक साफ-सुथरे रूटीन को फॉलो करना, जो आपको सहज महसूस कराता है, सबसे अच्छा तरीका है।