Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lemon Water Side Effects: कहीं सेहत तो नहीं बिगाड़ रहा नींबू पानी, पढ़ें इसे रोज पीने के पांच नुकसान

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 09:04 AM (GMT+05:30)

    क्या आप रोजाना नींबू पानी पीते हैं? अगर हां तो क्या आप ये जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह (Lemon Water Side Effects) हो सकता है। दरअसल नींबू ...और पढ़ें

    Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)
    Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. रोज नींबू पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
    2. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड की ज्यादा मात्रा शरीर को नुकसान पहुंचाती है।
    3. नींबू पानी ज्यादा पीने से पाचन को भी नुकसान हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो आप जानते ही हैं। इसलिए कई लोग सुबह गुनगुने पानी में या डिटॉक्स के लिए पानी में नींबू के टुकड़े रातभर रखकर उसे पीते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए काफी जरूरी भी होते हैं। लेकिन अगर आप रोज नींबू पानी पी रहे हैं, तो इसके कुछ नुकसान (Harms of Drinking Too Much Lemon Water) भी हो सकते हैं। रोजाना नींबू पानी पीने से हमारी सेहत को नुकसान (Side Effects of Lemon Water) पहुंच सकते हैं, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे। आइए जानें।

    दांतो को नुकसान

    नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है। यदि आप नियमित रूप से नींबू पानी पीते हैं, तो आपके दांतों के इनेमल का इरोजन होने का खतरा बढ़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए, नींबू पानी पीने के बाद अपने मुंह को पानी से अच्छी तरह धो लें। ये करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि नींबू का सेवन करने के बाद उसका एसिड हमारे मुंह में रह जाता है, जो दांतो को नुकसान पहुंचाता है।

    यह भी पढ़ें: बिना चाय की चुस्की के नहीं होती दिन की शुरुआत, तो जान लें इसके 4 नुकसान

    एसिड रिफ्लक्स

    नींबू पानी में एसिड होता है, जो आपके पेट में एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से पाचन भी खराब हो सकता है। यदि आपको पहले से ही एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, तो नींबू पानी पीने से आपके लक्षण और खराब हो सकते हैं।

    कब्ज

    नींबू पानी में फाइबर होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने पर कब्ज की समस्या हो सकती है। यदि आपको पहले से ही कब्ज है, तो नींबू पानी पीने से आपकी स्थिति और खराब हो सकती है।

    पेट में अल्सर

    नींबू पानी में एसिड होता है जो आपके पेट के टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, ऐसा आमतौर पर होता नहीं है, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण खाना पचाने में काफी दिक्कत हो सकती है

    खबरें और भी

    दवाओं के साथ इंटरैक्शन

    नींबू पानी कुछ दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है। यदि आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं, तो रोज नींबू पानी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें कि क्या इससे आपको कोई नुकसान तो नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी का पानी, वजन कम करने से लेकर पाचन सुधारने तक में मिलेगी मदद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।