विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खराब हाजमे के चलते नहीं ले पा रहे सर्दियों में पसंदीदा खानपान का मजा, तो इस एक गोली से दूर करें ये प्रॉब्लम

Published: Thu, 04 Jan 2024 03:23 PM (GMT+05:30)

जीरे का खासतौर से इस्तेमाल खानपान का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे इसकी थोड़ी सी मात्रा स्वाद ...और पढ़ें

सर्दियों में हाजमे को दुरुस्त रखने के लिए जीरे का करें सेवन
सर्दियों में हाजमे को दुरुस्त रखने के लिए जीरे का करें सेवन

HighLights

  1. सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं?
  2. जीरे को इस तरीके से डाइट में शामिल कर हाजमा रखें दुरुस्त।
  3. ऐसे बनाएं घर में जीरे की गोली।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में सुस्ती, आलसपन के चलते फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर होती है और इस मौसम में खाने-पीने की इतनी वैराइटी मौजूद होती है कि इसे खाने से खुद को रोक पाना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आप जमकर खा तो रहे हैं, लेकिन किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहे, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। वैसे गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग होने की अन्य वजहों में ऑयली, मसालेदार फूड्स का भी बहुत ज्यादा सेवन होता है।

घर में तो फिर भी आप इन समस्याओं को मैनेज कर सकते हैं, लेकिन ऑफिस या कहीं बाहर होने पर इनसे निपटने का तुरंत कोई उपाय ही नहीं समझ आता, तो आज हम इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको यहां जीरे की गोली बनाने का तरीका बताने वाले हैं। जिसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं और खाने के बाद ज्यादा नहीं बस एक गोली खाना काफी है हाजमा दुरुस्त रखने के लिए। आइए जानते हैं कैसे बनाएं इसे। 

जीरा की गोली बनाने की रेसिपी

सामग्री- जीरा- 2 चम्मच, अमचूर पाउडर- 2 चम्मच, कद्दूकस किया गुड़- 1 चम्मच कसा, काला नमक- 1/4 छोटा चम्मच, सादा नमक- 1/4 चम्मच, नींबू का रस- 1 चम्मच 

ऐसे बनाएं जीरे की गोली

- जीरे को कड़ाही या तवे पर बिना तेल, घी डालें अच्छी तरह से भून लें। जीरे से जब खुशबू आने लगे, तो इसका मतलब यह भून चुका है।

- इसके बाद इसे हल्का ठंडा हो जाने दें। उसके बाद मिक्सी में इसे बारीक पीस लें। 

- पीसे हुए जीरे के पाउडर में अमचूर पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, नींबू का रस और कद्दूकस किया गुड़ डालकर मिलाएं। हल्का पानी डालते हुए इसे गूंथ लें। 

- अब इस आटे से छोटी- छोटी गोलियां बना लें।

- खट्टी-मीठी इन गोलियों को खाने के बाद खाएं।

- खट्टी डकार, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं हो जाएंगी रफूचक्कर।

ये भी पढ़ेंः- बिना खाना छोड़े कम करना है वजन, तो नींबू-धनिए का सूप करेगा इसमें आपकी मदद

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।