यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: पाचन की समस्याओं से बचना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के जूस
Health Tips अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो इससे कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। पाचन क्रिया खराब होने पर भोजन अच्छी तरह से नहीं पचता है जिससे शरीर को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: इन दिनों बदलती जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी समस्या आम होती जा रही है। पाचन तंत्र को शरीर का पावर हाउस माना जाता है। अगर यह सही से काम नहीं करता है, तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
आप डाइट में जो भी चीजें लेते हैं और सही से नहीं पचा पता हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी कई बीमारियां होती हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना काफी जरूरी है। ऐसे में हम आपको कुछ जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से पाचन शक्ति बढ़ेगी।
अनार का जूस
अनार में आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका जूस पाचन को दुरुस्त रखता है। यह आंत की स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। लंबे समय तक पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में अनार का जूस शामिल कर सकते हैं।
सेब का जूस
सेब में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें पेक्टिन घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। चाहें तो आप सेब का ताजा जूस अपने घर पर भी बना सकते हैं।
खबरें और भी
चुकंदर का रस
चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो चुकंदर का जूस इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करेगा। चुकंदर में बीटाइन नामक तत्व होता है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। बीटाइन पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाता है जिससे पाचन में सुधार होता है।
खीरा का जूस
खीरा में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, सिलिकॉन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है।
इसका जूस बनाने के लिए खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे पुदीना, नमक और अदरक के साथ ब्लेंडर में डाल दें। इस जूस का सेवन आप रोज सुबह नाश्ते से पहले कर सकते हैं।
नींबू का रस
नींबू के रस में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। अगर आप रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स कर पीते हैं, तो यह पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह आपके लीवर को भी स्वस्थ रखता है।
आप सुबह खाली पेट भी इस ड्रिंक को पी सकते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करेगा। इसके अलावा इस ड्रिंक को टेस्टी बनाने के लिए कम मात्रा में शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इसे पीने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik