Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banana Shake बनाते हुए बस यह 3 चीजें कर लें एड, फिर देखें तेजी से होगा Weight Gain

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 10:51 AM (IST)

    खजूर बनाना शेक बनाते हुए मिला लें। खजूर की गुठली निकाल कर बनाना शेक में डाल दें। इसके बाद इसका टेस्ट तो बढ़ जाएगा ही बल्कि शरीर में एनर्जी आ जाएगी। खज ...और पढ़ें

    बनाना शेक पीने से वेट गेन जल्दी होता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    बनाना शेक पीने से वेट गेन जल्दी होता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefit of Banana Shake केला शेक एक पौष्टिक पेय है जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। हालांकि बनाना शेक में अगर आप दो चीजें एड कर लें तो आपको इसका काफी लाभ मिलता है।

    बनाना शेक को जब आप सुबह ब्रेकफास्ट के लिए रेडी करते हैं तो इन दो चीजों को भी बनाना शेक में एड कर सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए काफी बेहतरीन है। आज हम बनाना शेक में एड करने वाली दो चीजों के बारे में आपको बता रहे हैं। 

    1- खजूर

    खजूर बनाना शेक बनाते हुए मिला लें। खजूर की गुठली निकाल कर बनाना शेक में डाल दें। इसके बाद इसका टेस्ट तो बढ़ जाएगा ही बल्कि शरीर में एनर्जी आ जाएगी। खजूर वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। खजूर में मौजूद तत्व  मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

    मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर को कई तरह से खाया जा सकता है। जैसे कि, दूध में उबालकर, भिगोकर, स्मूदी या मिल्कशेक में मिलाकर, दलिया, खीर, ओट्स में शामिल करके, या सीधे तौर पर खाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : सुबह उठकर बस एक महीने पी लीजिए नींबू और शहद, शरीर में दिखेंगे हैरतअंगेज फायदे- नहीं होगा यकीन

    2. मक्खन

    मक्खन एक अच्छा स्रोत है कैलोरी और वसा का, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। मक्खन में मौजूद कैलोरी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और वसा मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। आप बनाना शेक बनाते हुए दो चम्मच मक्खन इसमें मिला सकते हैं। इससे बनाना शेक का स्वाद तो बढ़ ही जाएगा, लेकिन आपकी ड्रिंक बहुत हेल्दी हो जाएगी। 

    खबरें और भी

    3- पीनट बटर 

    पीनट बटर में कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे यह सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फ़ाइबर, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं। आम तौर पर एक दिन में 1 से 2 बड़े चम्मच पीनट बटर खाना सेहतमंद माना जाता है। हालांकि, ज़्यादा मात्रा में पीनट बटर खाने से मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए बनाना शेक में इसकी मात्रा को सीमित रखना चाहिए। 

    इस तरह बनाएं बनाना शेक 

    - 2-3 केले लें।

    - 1 गिलास दूध में मिलाएं।

    - 1-2 चम्मच मक्खन मिलाएं, फिर कुछ खजूर डालें और दो चम्मच पीनट बटर मिलाएं। 

    - मिक्सर में मिलाकर पी लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।