यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kalonji Benefits: थायरॉइड से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करने में मददगार है कलौंजी, जानें इसके अन्य फायदे
काले जीरे के नाम से जानी जाने वाली कलौंजी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए ...और पढ़ें

HighLights
- कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
- यह त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक मानी जाती है।
- यह थायरॉइड और डायबिटीज की समस्या को कम करने में भी मदद करती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kalonji Benefits: कलौंजी को काला जीरा या मंगरैल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह का मसाला है, जिसका उपयोग हम अपने घरों में अचार, सब्जी या कचौरियां आदि बनाने में करते हैं। यह तिल के आकार की छोटी बीज होती है, जिसका स्वाद हल्का कड़वा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम निगेला सतिवा है।
कलौंजी का उपयोग खाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार और दवाइयों में भी किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स के आलावा और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्किन के लिए कलौंजी को बेहद खास माना जाता है। इतना ही नहीं बालों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होती है। देखा जाए, तो कई सारे गुणों से भरपूर कलौंजी के बहुत सारे स्वास्थय वर्धक फायदे हैं। आइए जानते हैं, कलौंजी से मिलने वाले फायदों के बारे में।
यह भी पढ़ें: वजन कम करने में मददगार और एनर्जी से भरपूर है बुलेटप्रूफ कॉफी, इसके अन्य फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है
कलौंजी प्रोटीन,विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स (आयरन, कैलशियम, मैग्निशियम) और डाईटरी फाइबर से युक्त होने की वजह से, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करती है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
डायबिटीज कंट्रोल करता है
कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करते है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद
कलौंजी में मौजूद एंटीबैक्टिरियल, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल गुण स्किन हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। यह सोरोसिस और मुहांसे से छुटकारा दिलाती है। साथ ही, विटिलिगो की समस्या को भी कम करती है।
खबरें और भी
वेट लॉस में सहायक
कलौंजी डाईट्री फाइबर से युक्त होने और ऐंटीऑक्सीडेंट और ऐंटीइनफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर होने की वजह से वेट लॉस में भी मदद करती है।
थायरॉइड की समस्या से छुटकारा दिलाता
थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड है, जो ऐसा हार्मोन बनता है, जिससे हमारे शरीर के कई फंक्शन्स कंट्रोल होते हैं। ये मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ किसी भी प्रकार की समस्या की वजह से थायरॉइड हार्मोन असंतुलित हो जाता है और थायरॉइड की समस्या हो जाती है। इसलिए कलौंजी को अपनी डाइट प्लान में जरुर शामिल करें।
एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कलौंजी हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाती है।
यह भी पढ़ें: देर रात तक जागने के लिए कर रहे हैं Anti-Sleep Pills का इस्तेमाल, तो एक्सपर्ट से जानें इसके दुष्प्रभाव
Picture Courtesy: Freepik