यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
35 के बाद रहना है फिट, तो रोज करें कपालभाति; कई बीमारियों का इलाज है ये आसन
कपालभाति योग जिसे योग का राजा भी कहा जाता है 35 वर्ष की आयु के बाद विशेष रूप से लाभकारी है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन नियंत्रण में मदद करता है फेफड ...और पढ़ें

HighLights
- कपालभाति करने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
- इसे करने से हमारा दिमाग शांत रहता है।
- 35 की उम्र के बाद इसे जरूर करना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। योग आपके मन और शरीर को स्वस्थ रखने का एक बढ़िया तरीका है। योग करने से न केवल आप सेहतमंद रहते हैं, बल्कि कई कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में योग को जरूर शामिल करना चाहिए। योग भी कई तरह के होते हैं।
उन्हीं में से एक कपालभाति भी है। ये योग का राजा है। अगर आप इसे रोजाना करते हैं तो शायद ही आपको किसी और आसन को करने की जरूरत पड़े। इसके फायदे इतने हैं कि इसे सभी को करने की सलाह दी जाती है। अगर आप 35 पार कर चुके हैं तब तो आपको बिना सोचे, इसे अपने डेली रूटीन में तुंरत शामिल कर लेना चाहिए।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि 35 की उम्र के बाद कपालभाति करने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
बूस्ट होता है मेटाबॉलिज्म
आपको बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी धीमा होने लगता है। इस कारण वजन बढ़ने की समस्या हो जाती हे। खासकर पेट के आस-पास फैट तेजी से जमने लगता है। ऐसे में कपालभाति पेट के अंगों को एक्टिव करता है। इससे डाइेजशन बेहतर होता है। साथ ही फैट बर्निंग भी तेजी से होता है।
फेफड़ों को बनाता है मजबूत
35 की उम्र के बाद फेफड़े कमजोर होने लगते हैं। इससे आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कपालभाति Lungs के मसल्स को मजबूत बनाता है और ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ाता है। इससे अस्थमा और साइनस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
खबरें और भी
हार्मोन को करे संतुलित
एक उम्र के बाद हार्मोन में बदलाव होने लगते हैं। इससे वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कपालभाति आपके एंडोक्राइन ग्लैंड्स को एक्टिव करता है। इससे हार्मोन का संतुलन बना रहता है। थायरॉयड की दिक्कतें भी कम होती हैं।
यह भी पढ़ें: कमजोर घुटनों को बनाएं फौलादी, योग या स्ट्रेंथ एक्सरसाइज; कौन देगा ज्यादा सहारा? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
बॉडी को करे डिटॉक्स
इस उम्र के बाद इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इससे हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। कपालभाति शरीर की अंदर से सफाई करता है। ये फेफड़ों और डाइजेस्टिव सिस्टम से गंदगी बाहर निकालता है। साथ ही इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।
कैसे करें कपालभाति?
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और पीठ को सीधा रखें।
- अब नाक से सांस अंदर लें और मुंह बंद रखें।
- इसके बाद पेट की मांसपेशियों को अंदर की ओर खींचते हुए नाक से तेज सांस छोड़ें।
- सांस को अंदर खुद से वापस आने दें, मतलब जोर से सांस न खींचें।
- इसे कम से कम 30 बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें: क्या है Aerial Yoga, जिसे करने से शरीर को मिलते हैं 6 बड़े फायदे; जरूर बनाएं रूटीन का हिस्सा
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।