Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2024: दिनभर के व्रत के बाद हो गई है कमजोरी, तो रात में इंस्टेंट एनर्जी के लिए खाएं ये फूड्स

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 05:06 PM (IST)

    देश भर में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) की धूम देखने को मिल रही है। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं ...और पढ़ें

    व्रत खोलने के बाद खाएं ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)
    व्रत खोलने के बाद खाएं ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Karwa Chauth 2024 इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
    2. इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
    3. ऐसे में व्रत खोलने के बाद कुछ हेल्दी फूड्स ही खाने चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को देश भर में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए योजना व्रत रखती है। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही रात में चांद को देख अपना व्रत (Karwa Chauth 2024 foods to eat after Vrat) खोलती हैं।

    ऐसे में व्रत खोलते समय सही खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दिनभर भूखी-प्यासी रहने के बाद रात में व्रत खोलने के बाद आप क्या खा रही हैं, इसका ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिन्हें खाकर आप अपने करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- करवा चौथ की सरगी में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, नहीं तो व्रत पूरा करना हो जाएगा मुश्किल

    सबसे पहले पानी पिएं

    आमतौर पर पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। ऐसे में व्रत खोलने के बाद डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सबसे पहले पानी पिए। आप चाहे सादे तो पानी की जगह डिटॉक्स वॉटर या जूस आदि भी पी सकती है।

    ड्राई फ्रूट्स

    काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स एनर्जी का इंस्टेंट सोर्स होते हैं। ऐसे में व्रत खोलने के बाद आप बादाम, अखरोट, आलू बुखारा जैसे ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इनमें मौजूद ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पेट भरने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं

    अगर आप चाहती हैं कि व्रत खोलने के बाद आपकी तबीयत न बिगड़े, तो सिंपल कार्ब्स और शुगरी फूड्स खाने की बजाय पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें। ये फूड्स आपकी एनर्जी को बनाए रखने में मदद करते हैं।

    नींबू पानी या नारियल पानी

    व्रत खोलने के बाद आप एक ग्लस नींबू पानी या नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में कम हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को पूरा करने में मदद मिलती है। साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

    इन फूड से बनाएं दूरी

    व्रत के बाद अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए कुछ फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है। ऐसे में तले हुए फूड आइटम्स से बचने का कोशिश करें, क्योंकि फ्राईड फूड्स पचाने में कठिन होते हैं और एसिडिक भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Karwa Chauth के दिन रहना चाहते हैं हेल्दी और एनर्जेटिक, तो व्रत से एक दिन पहले खाएं ये फूड आइटम्स