Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में रखिए मटका और पीजिए इसका पानी, शरीर से दूर हो जाएंगी ये बीमारियां- बहुत हैं फायदें

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 09:03 AM (IST)

    मटके में रखा पानी पीने से आपके शरीर का तापमान नियंत्रित हो सकता है। मटके में रखा पानी ठंडा और शुद्ध होता है जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। मटके में ...और पढ़ें

    मटके का पानी आपका हाजमा ठीक करता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    मटके का पानी आपका हाजमा ठीक करता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में मटके का पानी पीना किसे पसंद नहीं होता। पुराने लोग आज भी मटके में रखा पानी पीना ही पसंद करते हैं। पुराने लोग यूं ही मटके का पानी नहीं पीते बल्कि मटके का पानी पीने के कई फायदे हैं। गर्मियों में मटके में रखा पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको यहां 5 बड़े फायदे बताने जा रहे हैं जो आपको मटके का पानी पीने से अपने शरीर में जल्दी दिखाई देने लगते हैं। 

    1. शरीर का तापमान रहेगा कंट्रोल

    मटके में रखा पानी पीने से आपके शरीर का तापमान नियंत्रित हो सकता है। मटके में रखा पानी ठंडा और शुद्ध होता है, जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। मटके में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है जबकि फ्रिज में रखा पानी अलग रूप से ठंडा होता है। फ्रिज का ठंडा पानी आपको नुकसान कर सकता है जबकि मटके में रखा पानी आपकी सेहत के लिए बढ़िया होता है। 

    2. पेट का हाजमा होगा ठीक

    मटके का पानी पीने से आपका हाजमा दुरुस्त होता है। कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है तथा भूख बढ़ जाती है। लगतार मटके का पानी पीने से आपके पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है। मटके में रखा पानी पाचन को सुधारता है और पेट के दर्द को कम करता है।

    3. स्किन में भी आएगी चमक 

    मटके का पानी पीने से जब पेट साफ होता है तो स्किन में भी चमक आती है। मटके का पानी पीने से आपकी त्वचा में सुधार हो सकता है। मटके में रखा पानी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में काफी मदद करता है। 

    खबरें और भी

    4. बीपी रहेगा कंट्रोल

    मटके में रखा पानी पीने से आपके रक्तचाप में सुधार हो सकता है। मटके में रखा पानी रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोग के खतरे को कम करता है। मटके का पानी एक निर्धारित तापमान पर ही ठंडा रहता है। मटके का पानी न बहुत ज्यादा गर्म होता है और न ठंडा। इसलिए यह बीपी कंंट्रोल के लिए काफी बढ़िया रहता है। 

    5. खांसी, जुकाम से मिलती है राहत

    मटके में रखा पानी पीने से आपकी ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। मटके में रखा पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे आपको खांसी जुकाम का भी खतरा नहीं रहता। हालांकि यह ध्यान रखें कि मटके में रखा पानी पीने से पहले मटके को अच्छी तरह से साफ करें और पानी को बदलने के लिए नियमित रूप से जांचें।