Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heart Tips: हृदय को सेहतमंद रखने के लिए इन 3 बातों का आज से ही रखें ध्यान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 04:15 PM (IST)

    Heart Tips डॉक्टर का कहना है कि गलत खानपान खराब दिनचर्या और अत्यधिक आराम की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक हृदय रोग है। बैड कोलेस्ट्रॉल क ...और पढ़ें

    Heart Tips: हृदय को सेहतमंद रखने के लिए इन 3 बातों का आज से ही रखें ध्यान
    Heart Tips: हृदय को सेहतमंद रखने के लिए इन 3 बातों का आज से ही रखें ध्यान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heart Tips: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। राजू के निधन से उनकी फैमिली और फैंस को गहरा सदमा लगा है। साथ ही देश में शोक की लहर है। लोग नम आंखों से कॉमेडी किंग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे पहले 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां पिछले 41 दिनों से राजू श्रीवास्तव मौत से लड़ रहे थे। आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हृदय को स्वस्थ रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भी हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन 3 बातों का आज से ही ध्यान में रखें। आइए जानते हैं-

    तनाव से दूर रहें

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तनाव के चलते उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। तनाव एक मानसिक विकार है। इस दौरान व्यक्ति का मन और मस्तिष्क परिस्थिति के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाता है। इस स्थिति में व्यक्ति तनावग्रस्त हो जाता है। इससे हृदय रोग का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए विषम परिस्थिति में मानसिक रूप से मजबूत होकर आगे बढ़ना चाहिए। आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

    बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें

    डॉक्टर का कहना है कि गलत खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक आराम की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक हृदय रोग है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में इजाफा से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। गलत खानपान से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे रक्त संचार में बाधा उतपन्न होती है। इसके वजह से स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना अनिवार्य है। डॉक्टर की मानें तो सामान्यत: कोलेस्ट्रॉल लेवल  130 एमजी/ डीएल रहना चाहिए।

    उच्च रक्तचाप को काबू में रखें

    जैसा कि हम सब जानते हैं कि उच्च रक्तचाप से भी हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए उच्च रक्तचाप को भी काबू में रखना जरूरी है। वहीं, रक्तचाप 120/80 एमएम एचजी तक रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पोटेशियम युक्त चीजों के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

    खबरें और भी

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।