यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yoga Tips For Beginners: योग यात्रा की शुरुआत करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Yoga Tips For Beginners योग करने का सबसे सही समय सुबह और शाम का होता है। सुबह और शाम के समय वातावरण बेहद शांत रहता है। मन योग साधना में स्थिर रहता है। ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga Tips For Beginners: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। साथ ही रोजाना योग भी करें। योग के कई आसन हैं, जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। योग करने से मानसिक और शारीरिक सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक में आराम मिलता है। हालांकि, योग में कई ऐसे आसन हैं, जिन्हें एक्सपर्ट की निगरानी में करनी चाहिए। एक बार अभ्यास होने के बाद इन आसनों को करना चाहिए। वहीं, अगर आप योग यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखें। आइए जानते हैं-
योग मैट का इस्तेमाल करें
योगा मैट योग को कुशल तरीके से करने में मदद करता है। इससे योग करने के दौरान स्थिरता आती है। मैट खरीदने से पहले जांच लें और अच्छी पकड़ वाली मैट खरीदें। वहीं, योग मैट को समतल जमीन पर बिछाएं।
हमेशा अपने साथ तौलिया रखें
योग करने के दौरान शरीर से पसीना छूटने लगता है। इसके लिए अपने साथ तौलिया जरूर रखें। इसके लिए खुद का तौलिया कैरी करें। खासकर, योग सेंटर में योग की शुरुआत करने के लिए मैट और तौलिया जरूर कैरी करें।
बेसिक से योग की शुरुआत करें
योग की शुरुआत बेसिक करें। योग में कई पोज हैं, जिन्हें करने में तकलीफ होती है। आसान शब्दों में कहें तो इन योग को करने के लिए अभ्यास की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बेसिक से योग की शुरुआत करें। अभ्यास के साथ इसमें सुधार होता है।
खबरें और भी
खाली पेट योग करें
योग करने का सबसे सही समय सुबह और शाम का होता है। सुबह और शाम के समय वातावरण बेहद शांत रहता है। मन योग साधना में स्थिर रहता है। साथ ही आप उत्साहित रहते हैं। वहीं, खाली पेट योग करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हमेशा कोशिश करें कि खाली पेट योग करें। अगर भोजन करने के बाद करते हैं, तो कम से कम दो घंटे का अंतर रखें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।