Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केरल में Brain Eating Amoeba ने ली बच्चे की जान, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 01:13 PM (IST)

    केरल में गुरुवार को एक 14 साल के बच्चे की Naegleria fowleri नाम के ब्रेन इन्फेक्शन की वजह से मौत हो गई। यह ब्रेन ईटिंग अमीबा से संक्रमित होने की वजह स ...और पढ़ें

    Brain Eating Bacteria ने ली एक और मासूम की जान (Picture Courtesy: Freepik)
    Brain Eating Bacteria ने ली एक और मासूम की जान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. केरल में एक 14 साल के बच्चे की Brain Eating Amoeba से संक्रमित होने की वजह से मौत हो गई।
    2. इस अमीबा की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन होता है, जिसे Naegleria fowleri कहा जाता है।
    3. इसके शुरुआती लक्षणों में तेज सिरदर्द और बुखार शामिल हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Brain Eating Amoeba in Kerala: गुरुवार को केरल के कोझिकोड जिले में एक 14 साल के बच्चे की amoebic meningoencephalitis की वजह से मौत हो गई। यह एक प्रकार का ब्रेन इन्फेक्शन होता है, जो Brain Eating Amoeba से संक्रमित होने की वजह से होता है। बच्चा एक तालाब में नहा रहा था, जब नाक के जरिए वह अमीबा बच्चे की नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर गया।

    यह अमीबा दिमाग को संक्रमित करता है, जिसके बाद 24 जून को बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। Brain Eating Amoeba के संक्रमण से पिछले दो महीनों में कुल तीन मौतें हो चुकी हैं। इसलिए इस जानलेवा ब्रेन इन्फेक्शन के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानें क्या है Brain Eating Amoeba और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव।

    क्या है Brain Eating Amoeba?

    क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, Naegleria fowleri एक फ्री लिविंग अमीबा है, जिसे आम भाषा में Brain Eating Amoeba कहा जाता है। यह वॉर्म फ्रेश वॉटर यानी मीठे पानी के गर्म तालाब आदि में रहता है। यह अमीबा नाक के जरिए शरीर में प्रवेश करका है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को संक्रमित करने लगता है, जो जानलेवा होता है।

    Brain Eating Amoeba यानी दिमाग खाने वाला अमीबा दिमाग के टिश्यूज को नुकसान पहुंचाने लगता है, जिसकी वजह से ब्रेन इन्फेक्शन होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, कई बार यह अमीबा गंदे स्वीमिंग पूल आदि में भी पाया जा सकता है। इससे संक्रमित होने के दो से 15 दिन के बाद इसके लक्षण नजर आने शुरू हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जापान में बरपा Flesh Eating Bacteria का कहर, इलाज न होने पर मात्र 48 घंटों में जा सकती है जान

    क्या हैं Brain Eating Amoeba के संक्रमण के लक्षण?

    • तेज सिर दर्द
    • तेज बुखार
    • मितली
    • उल्टी
    • गर्दन में अकड़न
    • रोशनी से परेशानी
    • कंफ्यूजन
    • भ्रम पैदा होना
    • संतुलन न बना पाना
    • कोमा

    कैसे करें इससे बचाव?

    • किसी भी वॉर्म फ्रेश वॉटर बॉडी में बिना नोज प्लग लगाए बिना न जाएं। साथ ही, अगर ऐसी संभावना है कि वह पानी Brain Eating Amoeba से संक्रमित है, तो उसमें बिल्कुल न जाएं।
    • नाक साफ करने के लिए पानी को उबालकर ठंडा कर लें, फिर इसका इस्तेमाल करें।
    • क्लोरिनेटेड स्वीमिंग पूल का ही इस्तेमाल करें।
    • तैराकी करते समय मुंह को पानी के भीतर न डालें।
    • किसी गर्म पानी के तलाब या स्वीमिंग पूल में जाने के बाद सिरदर्द या बुखार की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर उन्हें इस बारे में बताएं।

    यह भी पढ़ें: लगातार होने वाले सिरदर्द को न करें हल्के में लेने की गलती, जो हो सकता है ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत