Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kidney Disease: अगर आप भी खाते हैं ज्यादा नमक तो हो जाएं सावधान, स्टडी में सामने आए भयंकर परिणाम

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 02:41 PM (IST)

    कई लोग खाने में ज्यादा नमक खाना पसंद करते हैं जिस वजह से वे अलग से नमक मिलाते हैं। लेकिन एक स्टडी के अनुसार इसकी वजह से आपकी सहेत से जुड़ी समस्याएं हो ...और पढ़ें

    खाने में अधिक नमक की वजह से हो सकती हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं
    खाने में अधिक नमक की वजह से हो सकती हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं

    HighLights

    1. स्टडी में पाया गया, अधिक नमक खाने की वजह से क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
    2. स्टडी में शामिल अधिक नमक खाने वाले लोग मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से पीड़ित थे।
    3. हेल्दी किडनी के लिए नमक की मात्रा कम करने के साथ-साथ, पानी भरपूर मात्रा में पीएं और एक्सरसाइज करें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kidney Health: सभी का खाने का स्वाद अलग-अलग होता है। कुछ लोग खाने में मीठा ज्यादा पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ज्यादा नमकीन खाने का शौक होता है। इस कारण से ही, कुछ लोग अपने खाने में अलग से और नमक मिलाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऐसा करने से पहले दो बार सोच लें। खाने में अलग से नमक मिलाने की इस आदत की वजह से आपकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हाल ही में, जामा नेटवर्क में आई एक स्टडी में पाया गया कि खाने में अलग से नमक मिलाने की वजह से क्रॉनिक किडनी डिजीज हो सकती है। फिर भले ही आप कभी-कभार ऐसा करते हों, लेकिन यह फिर भी आपकी किडनी के लिए काफी हानिकारक होता है।

    यह पाया गया स्टडी में...

    इस स्टडी के लिए यूके बायो बैंक से 4,65, 288 लोगों के हेल्थ डाटा का विश्लेषण किया गया। इस स्टडी में शामिल किए गए लोगों की औसतन उम्र 56 थी। इस स्टडी के लिए 12 साल तक लोगों के हेल्थ डाटा को देखा गया और उनकी हेल्थ रिपोर्ट की तुलना इस बात से की गई कि वे लोग कितनी बार अपने खाने में अलग से नमक मिलाते हैं, जैसे- कभी नहीं, कभी-कभी, आमतौर पर, या हमेशा। इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग खाने में कभी-कभी नमक मिलाते हैं, उनमें भी क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी का खतरा इस तरह बढ़ता नजर आया कि जो लोग खाने में अलग से नमक मिलाते हैं, उनमें किडनी डिजीज का खतरा सबसे अधिक पाया गया, उन लोगों की तुलना में, जो खाने में अलग से नमक नहीं मिलाते।

    यह भी पढ़ें: COVID-19 ही नहीं, ये हेल्थ कंडीशन भी कर सकती हैं कॉग्निटिव हेल्थ प्रभावित, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग खाने में अलग से नमक मिलाते हैं, वे स्टडी की शुरुआत में मोटापे, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से पीड़ित थे। इसके पहले भी कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि अधिक नमक खाने की वजह से हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    ऐसे रखें ख्याल...

    इस स्टडी से यह बात साफ हो जाती है कि किडनी को हेल्दी रखने के लिए खाने में नमक की मात्रा को कम करना काफी जरूरी है। इसके अलावा, किडनी को हेल्दी रखने के लिए और भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं, जैसे- पानी भरपूर मात्रा में पीएं, रोज एक्सरसाइज करें, स्मोकिंग न करें, अल्कोहल न पीएं, नींद पूरी करें और हेल्दी खाना खाएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कैसे होती है Chronic Liver Disease, जानें इसके कारण, इलाज और बचाव के तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik