Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kimchi Benefits: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बेहतरीन है किमची, जानें इसके कुछ हैरान करने वाले फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 10:17 AM (IST)

    Kimchi Benefits इन दिनों कोरियन कल्चर की बढ़ती लोकप्रियता के चलते लोग वहां की कई सारी चीजें अपना रहे हैं। स्किन केयर टिप्स से लेकर कोरियन डिशेज तक लोग ...और पढ़ें

    सेहत के लिए फायदेमंद है कोरियन डिश किमची
    सेहत के लिए फायदेमंद है कोरियन डिश किमची

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kimchi Benefits: किमची एक पारंपरिक कोरियाई व्यंजन है, जो नमकीन खमीरयुक्त (fermented) सब्जियों से बनाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है और इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। स्वाद में बेहतरीन यह डिश इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही सेहत को कई सारे फायदे पहुंचाती है। किमची में आमतौर पर पत्तागोभी, चीनी, नमक, प्याज, लहसुन, अदरक और मिर्च जैसे मसालों का इस्तेमाल होता है। अगर आप अभी तक इस कोरियन व्यंजन के फायदों से अनजान हैं, तो जानते हैं इसके कुछ हैरान करने वाले फायदे-

    गट हेल्थ में सुधार करें

    खमीरयुक्त सब्जियों से बनी होने की वजह से किमची में प्रोबायोटिक्स या लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर खराब बैक्टीरिया की संख्या को कम करते हैं। इससे आपकी गट हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही यह यह पाचन में भई सुधार करता है।

    सूजन कम करें

    किमची में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। हृदय रोग, कैंसर और अल्जाइमर रोग सहित कई पुरानी बीमारियों के लिए सूजन एक प्रमुख जोखिम कारक है।

    दिल की सेहत सुधारे

    किमची में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जबकि पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही विटामिन सी हृदय रोग से बचाने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    वजन घटाने में कारगर

    किमची में कैलोरी और फैट काफी कम होता है और यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो वजन कम करने या स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

    फ्री रेडिकल्स से बचाए

    किमची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। फ्री रेडिकल्स अस्थिर मॉलिक्यूल्स होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पुरानी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं।

    कॉग्नेटिव फंक्शन बेहतर करे

    किमची में कोलीन होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। कोलीन मेमोरी, लर्निंग और मूड सहित मस्तिष्क के कई कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik