Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में बढ़ जाए Iron तो हो सकती है कई बीमारियां, सप्लीमेंट लेते हैं तो हो जाए सावधान!

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 03:48 PM (GMT+05:30)

    Iron Side Effects इसमें कोई शक नहीं कि हमारे शरीर को सभी तरह के पोषक तत्वों से फायदा पहुंचता है। जिसकी कमी पूरी करने के लिए हम खाने के साथ सप्लीमेंट्स ...और पढ़ें

    शरीर में Iron की मात्रा बढ़ जाए, तो क्या होता है?
    शरीर में Iron की मात्रा बढ़ जाए, तो क्या होता है?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर को हर पोषक तत्व की जरूरत होती है, जैसे कैल्शियम, विटामिन, मिनिरल्स, आयरन, जिंक आदि, लेकिन अगर इनमें से कोई भी जरूरी तत्व शरीर में ज्यादा हो जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाता है। वैसे ही शरीर से अगर आयरन ज्यादा हो जाए तो सेहत खराब कर सकता है, अगर आप भी जरूरत से ज्यादा आयरन युक्त चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं ये आपकी सेहत बिगाड़ भी सकते हैं।

    शरीर को आयरन की जरूरत ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए होती है, अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो सांस फूलना, चक्कर आना, कमजोरी आदि जैसी समस्या होने लगती है। वहीं, अगर शरीर में आयरन ज्यादा हो जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती है। तो आइए जानते हैं शरीर में आयरन ज्यादा होने से क्या समस्याएं होती हैं। सबसे पहले आइए जानते हैं शरीर में आयरन कैसे बढ़ जाता है।

    शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक है, दरअसल हमारे शरीर में हेप्सीडिन नाम का एक हॉर्मोन होता है, जो शरीर में आयरन को स्थिर रखता है। जब शरीर में हेप्सीडिन का लेवल बढ़ जाता है, तो आयरन जमा होने लग जाता है जिससे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती हैं और कई समस्याएं होने लगती हैं।

    शरीर में ज्यादा आयरन हो जाने से क्या होता है?

    • शरीर में अगर आयरन का लेवल बढ़ जाता है को सेल्स डैमेज होने लगती है।
    • इसके आलावा अगर शरीर में आयरन बढ़ जाए तो इससे ब्रेन को भी नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है।
    • अगर कोई व्यक्ति आयरन सप्लीमेंट लेता है और उसके शरीर में आयरन बढ़ जाता है, तो पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। शरीर में आयरन बढ़ जाने से सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना बच्चों को करना पड़ता है।
    • शरीर में आयरन बढ़ने से लिवर डैमेज होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
    • इसके साथ ही शरीर में ज्यादा आयरन होने से डायबिटीज, हार्ट फेलियर होने का खतरा रहता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी होने की संभावना बढ़ जाती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी