यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Benefits of Panchamrit: सेहत के लिए बेहद लाभकारी श्रीकृष्ण का प्रिय पंचामृत, जानें इसके कुछ गजब के फायदे
Benefits of Panchamrit पंचामृत भगवान कृष्ण के पसंदीदा भोगों में से एक है और हर साल भक्त जन्माष्टमी के अवसर पर अपने प्रिय कान्हा को यह प्रसाद के रूप मे ...और पढ़ें

HighLights
- जन्माष्टमी के मौके पर हर साल घरों और मंदिरों में पंचामृत बनाया जाता है।
- धार्मिक महत्व के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
- आइए जानते हैं क्या है पंचामृत के फायदे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Panchamrit: हाल ही में देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस साल यह त्योहार दो दिन 6 और 7 सितंबर को मनाया गया। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाते हैं। इस खास मौके पर हर घर और मंदिर में विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका भगवान को भोग लगाया जाता है। जन्माष्टमी पर पंजिरी और पंचामृत बनाने का काफी महत्व है।
पंचामृत कई पारंपरिक हिंदू अनुष्ठान में बनाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही इसका अपना धार्मिक महत्व भी है। आप सभी ने जन्माष्टमी के मौके पर पंचामृत का खाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि धार्मिक महत्व होने के साथ ही इस पेय का सेहत के लिए भी काफी महत्व है। हाल ही में न्यूट्रिएंट विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पंचामृत से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे-
पंचामृत के फायदे
- कई पारंपरिक हिंदू अनुष्ठानों में बनाए जाने वाले पंचामृत के सिर्फ आध्यात्मिक और धार्मिक पहलू ही नहीं हैं, बल्कि इसके स्वास्थ्यवर्धक पहलू भी हैं। यह फिजिकल स्ट्रेंथ, त्वचा की बनावट, बालों की मजबूती और विजन में सुधार करता है।
- पंचामृत पीने से न सिर्फ आप परमात्मा से जुड़ते हैं, बल्कि यह भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
- पंचामृत में स्वास्थ्यवर्धक तत्व होते हैं, जिनमें हाई पोषक तत्व होते हैं। साथ ही यह आपको तुरंत एनर्जी पहुंचाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ेंः मौसमी बीमारियों से खुद को रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो डाइट में शामिल करें ये पोषक तत्व
- पंचामृत ब्रेन टॉनिक के रूप में कार्य करता है, जो बौद्धिक शक्ति बढ़ाता है और याददाश्त बढ़ाता है।
- पंचामृत दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स से बना होता है और इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- पंचामृत दूध पिलाने वाली मां के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह मिल्क प्रोडक्शन और स्तनपान को बढ़ाता है।
- पंचामृत पुरुष और महिला इनफर्टिलिटी में भी मदद करता है, क्योंकि यह प्रजनन प्रणाली को मजबूत करता है।
- पंचामृत में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और सेलुलर स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ेंः कहीं गलत तो नहीं आपकी ब्रा का साइज, जानें रॉन्ग फिटिंग ब्रा के साइड इफेक्ट्स
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik