Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oral Contraceptive Pills: महिलाएं जो लेती हैं कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स, एक बार जरूर जान लें इसके फायदे और नुकसान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:44 AM (GMT+05:30)

    Oral Contraceptive Pills फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेशन की तरफ से कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स को पहली बार मंजूरी दिए जाने के बाद से महिलाएं इन पिल्स के फायदों का ...और पढ़ें

    जानें कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के नुकसान और फायदे
    जानें कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के नुकसान और फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oral Contraceptive Pills: ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स यानी बर्थ कंट्रोल पिल्स एक प्रकार का गर्भनिरोधक है, जो हर दिन लगातार लेने पर प्रेग्नेंसी को रोकने में 99% प्रभावी होती है। इस गोली में हार्मोन्स होते हैं, जो पीरियड्स को नियंत्रित करते हैं। यहां ओरल का मतलब मुंह से खाने से है। इन्हें ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इन्हें मुंह के जरिए खाया जाता है। यह गोली यानी पिल्स के रूप में आती है, जिसे लेना काफी आसान होता है। कई लोगों के लिए, यह गोली उनकी दिनचर्या का सिर्फ एक हिस्सा है।

    यह पिल्स प्रेग्नेंसी को 99% मामलों में रोकती हैं। कंडोम जैसे कॉन्ट्रासेप्टिव के अन्य प्रकार के विपरीत, पिल्स एसटीआई से सुरक्षा नहीं करती है। कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स मुख्य रूप से दो तरह की होती हैं। इन दोनों में ऐसे हार्मोन्स होते हैं, जो आपको गर्भवती होने से रोकते हैं।

    • कॉम्बिनेशन पिल्स- इन गोलियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन होते हैं। यह ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सबसे सामान्य प्रकार है।
    • प्रोजेस्टिन ओनली पिल्स- इसे "मिनीपिल" भी कहा जाता है। अगर आप स्तनपान करा रही हैं या आपके पैरों या फेफड़ों में थक्के का इतिहास है या आपको स्ट्रोक है, तो यह पिल्स आपके लिए बढ़िया विकल्प है।

    कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स कैसे काम करती है?

    कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स में मौजूद हार्मोन्स गर्भधारण को ब्लॉक कर प्रेग्नेंसी को रोकते हैं, जब स्पर्म एक अंडे को फर्टिलाइज करता है। यह गोलियां आपके यूटेरस यानी गर्भाशय में भी परिवर्तन का कारण बनते हैं ताकि जब आप गोली खाएं, तो यह प्रेग्नेंसी को रोक सके। हालांकि, इन पिल्स के अपने कुछ फायदे और नुकसान हैं, जिसके बारे में जानने के लिए हमने फोर्टिस हॉस्पिटल फरीदाबाद की निदेशक प्रसूति एवं स्त्री रोग, डॉक्टर नीति कौतिश से बात की।

    बर्थ कंट्रोल पिल्स के बारे में डॉक्टर नीति कहती हैं कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (ओसीपी) में आर्टिशियल फीमेल हार्मोन्स होते हैं और इन्हें अक्सर "द पिल" कहा जाता है। इन गोलियों का मुख्य कार्य अंडे (ओव्यूलेशन) को फर्टिलाइज होने से रोकना है। इसके नुकसान और फायदे निम्न हैं-

    खबरें और भी

    बर्थ कंट्रोल पिल्स के फायदे-

    • अगर इस सही तरीके से लिया जाए, तो यह प्रेग्नेंसी रोकने के लिए 99% प्रभावी है।
    • यह आमतौर पर आपके मासिक धर्म को नियमित, कम दर्दनाक और हल्का बनाता है।
    • यह आपके अंडाशय, गर्भाशय और कोलन के कैंसर के खतरे को कम करता है।
    • यह पिल्स पीरियड्स से पहले के लक्षणों को कम कर सकता है और कभी-कभी मुंहासों पर भी प्रभावी होता है।
    • यह पेल्विक सूजन की बीमारी से सुरक्षा कर सकता है और फाइब्रॉएड, ओवेरियन सिस्ट और नॉन-कैंसरस ब्रेस्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकता है।

    बर्थ कंट्रोल पिल्स के नुकसान-

    • किसी भी अन्य दवा की तरह, इन पिल्स से सिरदर्द, मतली और मूड में बदलाव जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
    • बर्थ कंट्रोल पिल्स आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं।
    • यह आपको और आपके साथी को यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता है।
    • कभी-कभी इन गोलियों को खाने पर शुरुआत में अचानक ही ब्लीडिंग और/या पीरियड्स के दौरान स्पॉटिंग का सामना करना पड़ सकता है।
    • इससे रक्त के थक्के और स्तन कैंसर जैसी कुछ गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है।
    • आपको इसे रोजाना एक शेड्यूल के रूप में लेना होगा, अन्यथा उनकी प्रभावशीलता कम हो जाती है।

    Picture Courtesy: Freepik