Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाली पेट भिगोए हुए बादाम खाने के मिलेंगे 5 ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 11:54 AM (IST)

    रोज सुबह कुछ ऐसा खाना चाहिए जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। ऐसा ही एक फूड आइटम है बादाम। बादाम में फाइबर विटामिन मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता ...और पढ़ें

    खाली पेट बादाम खाने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप (Picture Courtesy: Freepik)
    खाली पेट बादाम खाने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. खाली पेट बादाम खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
    2. बादाम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
    3. इसे खाने से स्किन को भी काफी फायदा मिलता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Soaked Almond Benefits: बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, ऐसा तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने से आपको और भी कई फायदे मिल सकते हैं। इसलिए रोज सुबह 4-5 रातभर पानी में भिगोए हुए बादाम खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन्हें सुबह खाली पेट खाने से आपकी सेहत को कई हैरान करने वाले फायदे मिल सकते हैं।

    बादाम में फाइबर, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसलिए इसे खाने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है और एनर्जी भी मिलती है, जिससे दिन की बेहतर शुरुआत करने में मदद मिलती है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानें भीगे हुए बादाम खाने से मिलने वाले फायदों (Soaked Almond Benefits) के बारे में।

    soaked almond benefits

    (Picture Courtesy: Freepik)

    ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

    डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी जरूरी होता है कि वे अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखें। बादाम का ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर भी होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए सुबह बादाम खाने से शुगर कंट्रोल होता है।

    यह भी पढ़ें: अहा! टमाटर बड़े मजेदार, रोजाना खाने से सेहत को मिलेंगे फायदे अपार

    वजन कंट्रोल होता है

    बादाम खाने से वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जिसके कारण पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है। इस वजह से बाद में ओवर ईटिंग की समस्या नहीं होती। साथ ही, इसमें मौजूद कैलोरी से एनर्जी भी मिलती है, जिससे थका हुआ महसूस नहीं होता।

    खबरें और भी

    पाचन के लिए फायदेमंद

    बादाम में मौजूद फाइबर पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर खाने को आंत से आसानी से पास करने में मदद करता है। इसलिए इसे खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती और गट हेल्थ भी बेहतर होती है।

    हार्ट डिजीज से बचाव

    बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और आर्टरीज को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज को ब्लॉक कर देता है, जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए बादाम खाने से हार्ट डिजीज से बचने में काफी मदद मिलती है।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई पाया जाता है। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से फ्री-रेडिकल डैमेज को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, विटामिन-ई स्किन का मॉइस्चर रिटेन करने में मदद करता है। इसलिए सुबह खाली पेट बादाम खाने से स्किन को काफी फायदा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी से जर्जर बन सकता है शरीर, बचाव के लिए पिएं 5 ड्रिंक्स