Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Onion Juice Benefits: बेहद फायदेमंद है प्याज़ का रस, इसके सेवन से नहीं होंगी ये बीमारियां

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 28 Sep 2021 02:30 PM (IST)

    Onion Juice Benefits प्याज़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कैल्शियम मैग्नीशियम आयरन कॉपर फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। चाहे बालों को झड़ना रोकना ...और पढ़ें

    बेहद फायदेमंद है प्याज़ का रस, इसके सेवन से नहीं होंगी ये बीमारियां
    बेहद फायदेमंद है प्याज़ का रस, इसके सेवन से नहीं होंगी ये बीमारियां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Onion Juice Benefits: भारतीय खाने में प्याज़ का उपयोग अहम है, इसके बिना ज़्यादातर डिशेज़ अधूरी हैं। प्याज़ खाने का स्वाद बेहतर बनाने का काम करती है। प्याज़ को खाने में शामिल करने के फायदे भी कई हैं। क्या आप जानते हैं कि प्याज़ को खाने के अलावा भी कई चीज़ों के लिए इस्तेमाल किया जाता है?

    प्याज़ का सेवन क्यों है ज़रूरी?

    प्याज़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। प्याज़ का रस कई बीमारियों और तकलीफों को दूर करने के काम आता है। चाहे बालों को झड़ना रोकना हो या फिर पेट की बीमारियों का इलाज करना हो, प्याज़ या उसका रस इस सभी तकलीफों को दूर करने में साबित हो सकता है। इसके अलावा भी कई तरह की दिक्कतों में प्याज़ का रस घरेलू उपायों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कई घरेलू उपायों में काम आता है प्याज़ का रस

    1. सांस लेने की समस्या होती है दूर

    प्याज़ का रस सर्दी-ज़ुकाम की परेशानी को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है। यह सांस की नली में बैक्टीरिया और कफ को ख़त्म करता है जिससे सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।

    2. बालों का झड़ना रोकने के लिए

    अगर आप बालों के गिरने से परेशान हैं, तो प्याज़ के रस का उपयोग करें। इस रस को बालों की जड़ों में एक घंटा लगाए रखें और फिर शैम्पू से धो लें। इससे रूसी के साथ बालों का झड़ना भी रोका जा सकता है। अगर बच्चे के सिर में जुएं हो गई हैं, तो भी प्याज़ का रस काम आ सकता है।

    3. पेट की समस्याएं होंगी दूर

    प्याज़ का रस फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए ये आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को ख़त्म कर देता है। प्याज़ का रस पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए लाभकारी होता है।

    4. मधुमक्खी के काटने पर

    मधुमक्खी के काटने से जो दर्द होता है अगर उस पर प्याज़ का रस लगाया जाए तो फौरन आराम मिल जाता है। इससे दर्द तो कम होता ही है साथ ही डंक भी आसानी से निकल जाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी