Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oats Side Effects: क्या नाश्ते में आप भी रोजाना खाते हैं ओट्स, तो जान लें इसके नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:43 AM (GMT+05:30)

    Oats Side Effects हम सभी जानते हैं कि ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन मैंगनीज फाइबर विटामनि-ई प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते ...और पढ़ें

    Oats Side Effects: ओट्स खाने के नुकसान
    Oats Side Effects: ओट्स खाने के नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oats Side Effects: ओट्स सेहत के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पाचन की समस्या नहीं होती। इसके आलावा इसमें विटामिन-ई, बी, आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स फायदेमंद ही हो। कुछ लोगों के लिए ओट्स नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप रोजाना ओट्स खाते हैं, तो कुछ बातें जान लेना बेहद जरूरी है।

    पाचन की समस्या हो सकती है

    वैसे तो ओट्स ग्लूटेन फ्री होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ओट्स ऐसी फैक्ट्री में प्रोसेस होते हैं जहां गेहूं, जौ, राई भी प्रोसेस होती है। इसके क्रोस कंटेमिनेशन के कारण कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी हो। इसके अलावा ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, कुछ लोगों के लिए यह हजम कर पाना मुश्किल हो सकता है, जिससे गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

    ब्लड शुगर बढ़ना

    ओट्स में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे ज्यादा खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    इसके अलावा जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए भी जरूरत से ज्यादा ओट्स का सेवन नुकसानदायक होता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कार्ब्स होते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है।

    फॉसफोरस से भरपूर

    जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या होती है, उनके लिए ओट्स नुकसानदायक होता है। इसमें अधिक मात्रा में फॉसफोरस पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से  मिनरल्स इम्बैलेंस हो जाते हैं, जिससे किडनी की समस्या बढ़ जाती है।

    खबरें और भी

    एलर्जी

    ओट्स के सवन से एलर्जी की संभावना कम होती है, लेकिन होती जरूर है। कुछ लोगों को इसके अधिक सेवन से एलर्जी हो सकती है। जिससे स्किन में रैशेज या खुजली हो सकती है।

    ओवर प्रोसेस्ड

    कई बार बाजार में मिलने वाले ओट्स ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं, जैसे इंस्टेंट ओट्स या फ्लेवर ओट्स, इसमें पर्याप्त मात्रा में शुगर, फ्लेवर, कलर और प्रिजरवेटिव मिलाए जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik