यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Benefits of Giloy: यूं ही नहीं ‘अमृत’ कहलाता है गिलोय, जानें इसे क्यों करें डाइट में शामिल?
Benefits of Giloy गिलोय आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली बेहद फायदेमंद जड़ी-बूटी है। इसे खासतौर पर लोग अपने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करत ...और पढ़ें

HighLights
- आयर्वेद में कई सारी जड़ी-बूटियां सदियों से हमारा इलाज करती आई हैं।
- गिलोय इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है, जिसके कई फायदे हैं।
- आइए जानते हैं किन वजहों से इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Giloy: आयुर्वेद में हमेशा से ही कई बीमारियों का इलाज होता रहा है। यहां ऐसी कई जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो विभिन्न समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती हैं। गिलोय इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है, जिसे खासतौर पर इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। लोग इसका इस्तेमाल सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बुखार, संक्रमण और मधुमेह सहित कई समस्याओं के इलाज के लिए करते हैं।
कोरोना महामारी के बाद से इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर लोगों ने इस भयानक बीमारी से अपने बचाव के लिए गिलोय को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया था। हालांकि, बावजूद इसके कई सारे लोग अभी तक इसके फायदों से अनजान हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों गिलोय को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
गिलोय क्या है?
गिलोय (टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया) मूल रूप से भारत में पाया जाता है। यह एक बेल है, जो किसी के सहारे ऊपर चढ़ती है। इसे आयुर्वेदिक और फोक मेडिसिन में एक जरूरी हर्बल पौधा माना जाता है, जिसे लोग इसे कई प्रकार की स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के रूप में इस्तेमाल करते हैं। गिलोय को गुडूची और अमृता भी कहा जाता है। "गिलोय" शब्द एक हिंदू पौराणिक शब्द है। वहीं, संस्कृत में, "गुडुची" का अर्थ है कुछ ऐसा जो पूरे शरीर की रक्षा करता है और "अमृत" का अर्थ अमरता है।
यह भी पढ़ेंः कैंसर ही नहीं दिल की बीमारियों को भी दूर रखते हैं चेरी टमाटर, जानें इसके गजब के फायदे
गिलोय के फायदे
गिलोय कई तरीके से हमारे लिए फायदेमंद है। इसे आप विभिन्न समस्याओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके कुछ प्रमुख फायदों में निम्न शामिल हैं-
- टाइप 2 डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए गिलोय काफी बढ़िया है। यह इन लोगों के लिए हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है।
- गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ता है और खून को साफ करता है।
- गिलोय लिवर रोग को दूर करने में भी काफी सहायक है।
- साथ ही यह यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) से भी राहत दिलाता है।
- गिलोय पाचन में मदद करता है। खासकर कब्ज की समस्या में यह काफी फायदेमंद है।
- यह अस्थमा के मरीजों के लिए भी गुणकारी है, क्योंकि यह अस्थमा के लक्षणों को कम करता है।
- अगर आप गठिया के शिकार हैं, तो गिलोय इससे निजात दिलानें कारगर है।
- यह दाग-धब्बों,फाइन लाइन्स, पिंपल्स और झुर्रियों को कम करके त्वचा की सुंदरता बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ेंः क्या खाने के बाद वॉक करना सही है? जानें ज्यादा चलने के क्या है नुकसान
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik