Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ice Cream Benefits: आइसक्रीम खाने के भी होते हैं फायदे, जानें हैरान कर देने वाले फैक्ट्स

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2022 06:00 PM (IST)

    Ice Cream Benefits आइसक्रीम को आमतौर पर अनहेल्दी माना जाता है लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे खाने के भी फायदे हो सकते हैं। अगर आप कभी-कभी आइसक्रीम ख ...और पढ़ें

    Ice Cream Benefits: आइसक्रीम खाने के फायदे जानतें हैं आप?
    Ice Cream Benefits: आइसक्रीम खाने के फायदे जानतें हैं आप?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ice Cream Benefits: आइसक्रीम किसकी फेवरिट नहीं होती? चाहे बच्चे हों या बूढ़े, आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। बचपन के दिनों में हम बिना झिझक आइसक्रीम खा लेते थे, अब बड़े होकर इसके सेवन से पहले कई बार सोचना पड़ता है। आइसक्रीम वज़न बढ़ाने के साथ कई बीमारियों भी पैदा कर सकती है। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके कई फायदे भी होते हैं।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन अनहेल्दी फूड के कई फायदे भी होते हैं, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाना मिलना भी शामिल है। तो आइए जानें कि आइसक्रीम खाने से हमारे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

    प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत

    डेयरी प्रोडक्ट प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स होते हैं। दूध और क्रीम की प्रचुर मात्रा के कारण, आइसक्रीम का एक स्कूप प्रोटीन का एक अच्छा हिस्सा प्रदान करता है।

    खनीज से भरपूर

    दूध न सिर्फ प्रोटीन का स्रोत होता है, बल्कि कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, विटामिन-ए और बी कॉम्प्लेक्स जैसे खनिज भी इसमें शामिल होते हैं। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए इन खनिजों की आवश्यकता होती है।

    तुरंत एनर्जी बूस्ट करती है

    गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने से आप फौरन तरो ताज़ा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसमें मौजूद क्रीम तुरंत एनर्जी बूस्ट, फैट्स और कार्ब देने का काम करती है। यह खासतौर पर बपढ़ते बच्चों के लिए फायदेमंद होती है। वयस्कों के लिए लो-फैट वाली आइसक्रीम ज़्यादा फायदेमंद होगी।

    मानसिक स्वास्थ के लिए बेहतरीन

    आइसक्रीम खाने से आपका मूड फौरन अच्छा हो जाता है। ऐसा देखा गया है कि आइसक्रीम का एक कम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।

    एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरी

    सुनकर हैरानी हुई नहीं? अगर आप आइसक्रीम के साथ ताज़ा फल भी खाते हैं, तो इससे न सिर्फ स्वाद बेहतर होता है बल्कि आपको एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। आप इसमें ब्लूबेरीज़, स्ट्रॉबेरीज़, पीच, प्लम, फिग्स और अंगूर भी डाल सकते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel