विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Digestion Improving Tips: जानें पाचन को दुरुस्त करने के 3 आसान राज़

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
Published: Mon, 27 Feb 2023 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2023 01:36 PM (IST)

Digestion Improving Tips पाचन की दिक्कत नई है। खासतौर पर आजकी बिजी लाइफ में इस समस्या से सभी कभी न ...और पढ़ें

Digestion Improving Tips: पाचन ठीक करने के तीन आसान राज
Digestion Improving Tips: पाचन ठीक करने के तीन आसान राज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Digestion Improving Tips: पाचन से जुड़ी दिक्कतें बेहद आम हैं। हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी तरह की पाचन की समस्या से जूझ रहा है। पाचन से जुड़ी तकलीफों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें जंक फूड का सेवन, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करना आदि सब शामिल है।

सेहत से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं हैं, जिन्हें पाचन की दिक्कतों से जोड़ा भी जाता है। हालांकि, अगर आप भी खराब पाचन से जूझ रहे हैं, तो हम आपको इसका राज़ बता सकते हैं। आयुर्वेद में पाचन को ठीक करने के कई उपाय बताए हैं, जिन्हें आजमाना बेहद आसान है। तो आइए जानें कि पाचन को किस तरह सुधारा जा सकता है।

हेल्दी पाचन के राज़ क्या हैं?

ठंडी चीजों से दूरी

ठंडा पानी गर्मियों में सभी को पसंद आता है, लेकिन हमारे पेट को गर्म चीज़ें ज़्यादा पसंद आती हैं। इसलिए ठंडी ड्रिंक्स, पानी और खाने से दूरी बनाएं। गुनगुने या गर्म खाने और ड्रिंक्स पचने में कम समय लगता है और इससे पाचन की सेहत भी बेहतर होती है।

शरीर की मूवमेंट है जरूरी

अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, तो आपको पाचन की समस्या होगी ही। रोजाना 100 से 200 कदम चलना भी पाचन के लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है। इसे शतपावली कहा जाता है। इसके अलावा रोजाना एक फिजिकल रूटीन बनाएं और उसमें थोड़ी बहुत एक्सरसाइज को शामिल करें। इससे आपकी भूख में सुधार के साथ पाचन भी बेहतर होगा।

गहरी सांसे लें

खाना खाने से पहले 5 बार गहरी सांसे लें। इससे आपके पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट होने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम का मतलब है दिमाग का पाचन और आराम का सिस्टम। इससे खाने और पाचन से पहले हमारे दिमाग सही तरीके से काम करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik