Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rock Salt Benefits: हाई ब्लड प्रेशर से लेकर पाचन तक, जानिए सेंधा नमक खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 11:57 AM (IST)

    Rock Salt Benefits उपवास में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का सेवन किया जाता है। आप इसका सेवन फलाहार बनाने के लिए ही नहीं बल्कि शरीर की कई परेशानियों को ...और पढ़ें

    Rock Salt Benefits: सेंधा नमक के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Rock Salt Benefits: सेंधा नमक के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rock Salt Benefits: सेंधा नमक का इस्तेमाल आमतौर पर व्रत के खाने में किया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करते हैं, तो यह कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जी हां, साधारण नमक से ज्यादा सेंधा नमक में मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं सेंधा नमक के फायदे।

    1.हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

    जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा कम होगा।

    2.गले के दर्द से राहत दिलाने में मददगार

    सेंधा नमक में मौजूद गुण गले के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में सहायक है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर गरारे कर सकते हैं। जिससे आपको गले की खराश से राहत मिल सकती है।

    3.स्ट्रेस कम करने में सहायक

    सेंधा नमक तनाव को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखने में सहायता करते हैं। 

    4.जोड़ों के दर्द को कम करे

    सेंधा नमक में मौजूद गुण मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करते हैं। साथ ही यह जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी गुणकारी है। 

    5.पाचन को बेहतर बनाता है

    सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं। ये कब्ज, एसिडिटी और पेट के सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।

    6.ग्लोइंग स्किन के लिए

    सेंधा नमक का उपयोग आप स्क्रब के रूप में भी कर सकते हैं। जिससे स्किन साफ हो सकती है और चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी