विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urad Daal Benefits: डायबिटीज समेत इन समस्याओं में फायदेमंद है उड़द दाल, जानिए इसके ढेरों फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 03 Feb 2023 11:44 AM (IST)

Urad Daal Benefits उड़द दाल में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। ...और पढ़ें

Urad Daal Benefits: इन समस्याओं में फायदेमंद है उड़द दाल का सेवन
Urad Daal Benefits: इन समस्याओं में फायदेमंद है उड़द दाल का सेवन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Urad Daal Benefits: उड़द दाल सभी भारतीय किचन में मिलने वाला एक कॉमन फूड आइटम है। यह दाल स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। हालांकि किसी खास मौके पर ही यह दाल बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप इस दाल के फायदे जान लेंगे, तो इस दाल को भी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, उड़द दाल खाने के फायदे।

1.खून बढ़ाए

उड़द दाल में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। इस दाल के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।

2.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर युक्त आहार लाभदायक माना जाता है। उड़द दाल में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो खून में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखता है।

3.हड्डियों की सेहत के लिए

उड़द दाल में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप नियमित रूप से उड़द दाल का सेवन करते हैं, तो हड्डियों से जुड़ी समस्या से बच सकते हैं।

4.दिल को स्वस्थ रखता है

उड़द दाल में मैग्नीशियम, फाइबर, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो दिल की सेहत के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उड़द दाल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। जिससे आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। 

5.पाचन तंत्र के लिए

उड़द दाल में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है और पेट से जुड़ी अन्य समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik