यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ कैल्शियम नहीं, 4 न्यूट्रिएंट्स की कमी भी कर देंगी हड्डियां कमजोर; जकड़ लेगा घुटनों का दर्द
हड्डियों की मजबूती की बात करते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में कैल्शियम का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कैल्शियम ही हड्डियों के लिए जरूरी ...और पढ़ें

HighLights
- कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है
- इसके अलावा और भी कई पोषक तत्व हड्डियों के लिए जरूरी हैं
- इनकी कमी की वजह से जोड़ों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस की सम्सया हो सकती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि कई अन्य पोषक तत्व भी जरूरी होते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी (Weak Bones Causes) से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी (Knee Pain Causes) हड्डियों को कमजोर बना देती हैं और इनकी कमी (Bone Weakness Due To Nutrient Deficiency) दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।
मैग्नीशियम की कमी
मैग्नीशियम हड्डियों के डेंसिटी को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। मैग्नीशियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
बचाव के लिए क्या खाएं?
- हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग)
- बादाम, काजू और मूंगफली
- केला, एवोकाडो
- दालें और साबुत अनाज
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के साथ करना शुरू कर दें 3 काम, जोड़ों के दर्द और कमजोर हड्डियों की समस्या से होगा बचाव
फॉस्फोरस की कमी
फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों के निर्माण के लिए जरूरी है। यह कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों की मजबूती बनाए रखता है। फॉस्फोरस की कमी से हड्डियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है।
बचाव के लिए क्या खाएं?
- दूध, दही और पनीर
- मछली, अंडे और चिकन
- राजमा, मूंगफली और सोयाबीन
विटामिन-डी की कमी
विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां नरम और कमजोर हो जाती हैं, जिससे रिकेट्स (बच्चों में) और ऑस्टियोमलेशिया (वयस्कों में) जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
बचाव के लिए क्या करें?
- सुबह की धूप में 15-20 मिनट बिताएं
- अंडे की जर्दी, फैटी फिश (सालमन, ट्यूना)
- फोर्टिफाइड दूध और अनाज
प्रोटीन की कमी
प्रोटीन हड्डियों के टिश्यू के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है। प्रोटीन की कमी से हड्डियों की डेंसिटी कम हो सकती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।
खबरें और भी
बचाव के लिए क्या खाएं?
- दालें, राजमा, चना
- पनीर, टोफू, सोयाबीन
- अंडे, मछली और लीन मीट
यह भी पढ़ें: शरीर का सारा कैल्शियम खींच लेते हैं ये 6 फूड्स, उम्र से पहले ही कमजोर होने लग जाएंगी हड्डियां
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।