Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tomato: टमाटर बन सकता है आपकी सेहत के लिए वरदान, जानें क्या होते हैं इसे रोज खाने के लाभ

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 08:29 PM (GMT+05:30)

    टमाटर आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि आपकी सुंदरता में भी बढ़ोतरी होती है। इसे आप कई ड ...और पढ़ें

    रोज टमाटर खाना हो सकता है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद
    रोज टमाटर खाना हो सकता है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

    HighLights

    1. टमाटर हमारे खाने का एक अहम हिस्सा है।
    2. इसमें लाइकोपेन पाया जाता है, जो कई बीमारियों से हमें बचा सकता है।
    3. इसे खाने से हमारी इम्युनिटी, दिल की सेहत और त्वचा बेहतर होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tomato: टमाटर हमारे खान-पान का बेहद ही आम हिस्सा बन चुका है। घर के खाने से लेकर बाहर की बर्गर और चाट सभी डिश में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर सिर्फ आपके खाने का जायका ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, रोज टमाटर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।

    इम्युनिटी मजबूत करता है

    टमाटर खाने से इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। टमाटर में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज से हमारे सेल्स की रक्षा करते हैं, जिस कारण से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह सेल इन्फेक्शन से भी बचाव करने में मदद करता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोज टमाटर खाएं।

    यह भी पढ़ें: डायबिटीज ही नहीं दिल की बीमारियों से भी बचाता है शकरकंद, जानें इसके अन्य फायदे

    दिल के लिए फायदेमंद

    टमाटर आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रोल बढ़ने से दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। टमाटर कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से आपकी रक्षा करता है। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए टमाटर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

    कैंसर का खतरा कम करता है

    टमाटर में विटामिन-सी और लाइकोपेन पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में काफी लाभदायक है। इन एंटी-ऑक्सिडेंट्स की वजह से फ्री-रेडिकल डैमेज से बचा जा सकता है। इनमें केरोटीनॉइड्स भी पाए जाते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

    खबरें और भी

    सूरज की यूवी किरणों से बचाता है

    टमाटर में मौजूद लाइकोपेन, सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से आपकी रक्षा करता है। इस वजह से स्किन कैंसर और सन बर्न से बचाव में सहायता मिलती है। इसलिए हेल्दी त्वचा के लिए रोज टमाटर खाएं।

    tomato benefits

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    टमाटर सिर्फ भीतर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मददगार होता है। इसे खाने से इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स डार्क स्पॉट्स कम करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा, इसका फेस पैक भी बना कर लगाया जाता है, जो त्वचा को निखारने में लाभदायक होता है। टमाटर झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में मूंगफली खाने के हैं ढेरों फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके अनगिनत लाभ

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik