Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brain Detox: रोज सुबह करना चाहते हैं अपने दिमाग को रिफ्रेश, तो मददगार होंगी ये ब्रेन डिटॉक्स टिप्स

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 12:05 PM (IST)

    शरीर को हेल्दी रखने के लिए डिटॉक्सिफाई करना जरूरी होता है ताकि शरीर में इकट्ठा हुए वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर हो सकें। ऐसे ही अपने दिमाग को डिटॉक्सिफाई करन ...और पढ़ें

    इन टिप्स से करें अपने ब्रेन को डिटॉक्सिफाई
    इन टिप्स से करें अपने ब्रेन को डिटॉक्सिफाई

    HighLights

    1. बेहतर फोक्स और प्रोडक्टिविटी के लिए दिमाग को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है।
    2. एक्सरसाइज करने से हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
    3. मेडिटेशन और जर्नलिंग आपके तनाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Brain Detox Tips: हमारी लाइफस्टाइल ऐसी है कि हमें रोज के तनाव और कामों से ब्रेक ही नहीं मिलता। रोज की टू-डू लिस्ट में से अपने रोज के टास्क को टिक करते-करते हम अक्सर अपने दिमाग को रेस्ट देना भूल जाते हैं। आज ऑफिस में क्या हुआ, कल क्या करना है, क्या काम पेंडिंग बचा है, जैसी कई बातें हमारे दिमाग में लगातार चलती रहती हैं। इसके अलावा, आपके नीजी जीवन से जुड़ी बातें भी आपके दिमाग में घर बना लेती हैं।

    ये सभी बातें आपके दिमाग पर अनचाहा दबाव डालती हैं और इस वजह से आपकी प्रोडक्टिविटी कम हो सकती है। इसलिए जैसे शरीर से टॉक्सिन बाहर करने की जरूरत होती है, वैसे ही, हमारे दिमाग को भी डिटॉक्सिफाई करना जरूरी होता है। हालांकि, सभी कामों से ब्रेक लेकर कहीं घूमने चले जाना, थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से रोज सुबह आप अपने दिमाग को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं और इसके लिए आपको न तो कहीं जाने की जरूरत होगी, न ही बहुत अधिक समय लगेगा। आइए जानते हैं, किन टिप्स से आप अपने दिमाग को डिटॉक्स कर सकते हैं।

    एक्सरसाइज

    जी हां! आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी एक्सरसाइज करना उतना ही जरूरी है। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे तनाव कम होता है और आपको रात में नींद भी बेहतर आती है, जो आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए एक्सरसाइज करने से आपका ब्रेन डिटॉक्स हो सकता है और आपका काम पर फोक्स बेहतर होता है।

    यह भी पढ़ें: अचानक से बातें भूलना हो सकता है ब्रेन फॉग का संकेत, जानें क्या हो सकते हैं इसके कारण

    फोन से दूरी

    रोज सुबह उठकर सोशल मीडिया पर लॉगइन करने की वजह से, आपके दिमाग को एक साथ कई जानकारियां मिलनी शुरू हो जाती हैं, जिनमें से कई सूचनाएं ऐसी होती हैं, जो आपके काम की भी नहीं होती। इसके अलावा, सोशल मीडिया की वजह से आप खुद की तुलना दूसरों के साथ करना शुरू कर देते हैं, जो आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। इसलिए सुबह-सुबह आपना फोन चेक न करें।

    खबरें और भी

    जर्नलिंग

    आपके दिमाग के क्लटर को साफ करने का यह सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। इसकी मदद से, आप अपने दिमाग में चल रहे विचारों को बाहर निकाल सकते हैं। जर्नलिंग में आप एक डायरी में या किसी नोटबुक में अपने मन में चल रही बातों को लिखते हैं, जिससे आपका तनाव कम होता है और आप बेहतर तरीके से अपने दिन पर फोक्स कर पाते हैं।

    brain detoxification

    मेडिटेशन

    मेडिटेशन आपका फोक्स बढ़ाने में मदद कर सकता है। रोज सुबह मेडिटेट करने की से आपका तनाव कम होता है और आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। यह करने के लिए आप अपने घर में किसी शांत जगह पर बैठकर मेडिटेट कर सकते हैं।

    नेचर में समय बिताएं

    आपके दिमाग को रिफ्रेश करने में नेचर आपकी मदद कर सकता है। रोज सुबह के समय अपने घर के पास किसी पार्क में थोड़ी देर वॉक करना या शांति से बैठना आपका मूड बेहतर कर सकता है। इसके अलावा, आप चाहें तो यहां एक्सरसाइज या योग भी कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग डिटॉक्स करने में काफी मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: नहीं चाहते काम करे 'सफर', तो वर्क प्लेस पर इन टिप्स से रखें मेंटल हेल्थ का ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik