Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Cumin Water: फैट से फिट कर देगा जीरा का पानी, सुबह एक ग्लास पीने से मिलेंगे इतने फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

    आमतौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला जीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह हमारी सेहत को भी काफी फायदे पहुंचा ...और पढ़ें

    खाली पेट जीरा का पानी पीने के फायदे
    खाली पेट जीरा का पानी पीने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jeera Water Health Benefits: जीरा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर हैं। एंटी-इन्फ्मेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर जीरा का उपयोग आमतौर पर मसाले के रूप में ही होता है। लेकिन सुबह-सुबह जीरा का पानी पीने के भी कई फायदे हैं। इसे उबालकर पानी के साथ पिया जाए तो वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही पेट संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं जीरा का पानी पीने के और क्या फायदे होते हैं:

    पाचन क्रिया में करता है मदद

    सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीने से एसिडिटी, अपच और पेट दर्द की समस्या से निजात मिलती है। जीरा पानी पाचन क्रिया को तेज करता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है।

    वजन कम करने से सहायक

    सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही वजन कम करने में भी जीरे का पानी सहायक है।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    जीरा का पानी इम्युनिटी बढ़ाने भी कारगर है। अगर रोजाना जीरा पानी पीना शुरू कर दें, तो आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी और कई बीमारियों से लड़ने में आपको मदद मिलगी।

    श्वसन प्रणाली में करता है मदद

    जीरे का पानी श्वसन प्रणाली में भी मदद करता है। ये गले की खराश, कफ आदि से शरीर का बचाव करता है। रोजाना सुबह जीरा का पानी पीने से कफ-कोल्ड की समस्या नहीं होती।

    खून की कमी दूर करता है

    जीरा का पानी पीने से खून की कमी भी दूर होती है। जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम कर सकता है।

    हाई बीपी

    जीर का पानी पीने से हाई बीपी (Blood Pressure) की समस्या भी नहीं होती। ये बीपी को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

    स्किन क्लीयर रखता है

    जीरा का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है। इससे खून साफ होता है, जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। यह स्किन पर ग्लो भी लाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी