Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loss of Appetite: जानें, क्यों प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को भूख नहीं लगती है?

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 08:24 PM (IST)

    Loss of Appetite गर्भावस्था के दौरान उल्टी लगभग सभी महिलाओं को होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी को सामान्य लक्षण मानते हैं। इससे भी ...और पढ़ें

    Loss of Appetite: जानें, क्यों प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को भूख नहीं लगती है?
    Loss of Appetite: जानें, क्यों प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को भूख नहीं लगती है?

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Loss of Appetite: महिलाओं के लिए गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी अहम पल होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में व्यापक बदलाव देखने को मिलता है। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी होता है। जानकारों की मानें तो गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट और सोने के तरीके में विशेष बदलाव की जरूरत पड़ती है। संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकते हैं। वहीं, गर्भावस्था के दौरान भूख न लगना आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    -गर्भावस्था के दौरान उल्टी लगभग सभी महिलाओं को होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी को सामान्य लक्षण मानते हैं। इससे भी भूख में कमी होती है। इसके लिए गर्भावस्था के दिनों में तीखी और तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें। वहीं, भरपेट भोजन करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाएं और नियमित अंतराल पर भोजन करें।

    -प्रेगनेंसी के दिनों में तनावग्रस्त जीवन जीने से भी भूख न लगने की समस्या हो सकती है। अक्सर गर्भवती महिलाएं तनाव में रहती हैं। हालांकि, वे किसी से इजहार नहीं करती हैं। इसके लिए जरूरी है कि तनाव और अवसाद होने पर अपने लोगों से बात करें।

    -एनोरेक्सिया और बुलिमिया से पीड़ित लोगों को भूख कम लगती है। ये भोजन संबंधी विकार हैं। अगर आप किसी विकार से पीड़ित हैं, तो गर्भावस्था के दौरान भूख न लगने की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    -गर्भवती महिलाओं को कई ऐसी दवाइयां खाने के लिए दी जाती हैं, जिनके सेवन से भूख न लगने की समस्या होती है। इन मेडिसिन के सेवन से भी भूख नहीं लगती है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

    -हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्मोनल असंतुलन के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और एचसीजी हार्मोन में बढ़ोत्तरी होती है। इस वजह से गर्भवती महिलाओं को भूख नहीं लगती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।