Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी के दिनों में गुनगुना गर्म पानी क्यों पीना चाहिए, जानें-इसके लाभ

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 22 May 2020 06:34 PM (IST)

    कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। ...और पढ़ें

    गर्मी के दिनों में गुनगुना गर्म पानी क्यों पीना चाहिए, जानें-इसके लाभ
    गर्मी के दिनों में गुनगुना गर्म पानी क्यों पीना चाहिए, जानें-इसके लाभ

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। रोजाना सुबह पानी पीने के फायदे से आप वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मी के दिनों में गुनगुना गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए भी गर्म पानी पीने की सलाह दी है। इससे संक्रमण का खतरा बहुत कम रहता है। अगर आपको पता नहीं है तो आइए जानते हैं कि क्यों गर्मी के दिनों में भी गुनगुना गर्म पानी पीना जरूरी है-

    कोरोना वायरस से बचाता है

    कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए हमें हर समय गर्मी के दिनों में भी गुनगुना पानी पीना चाहिए।

    सर्दी खांसी में लाभकारी है

    गुनगुना गर्म पानी सर्दी खांसी में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही गले में खराश और साइनस की समस्या में भी राहत मिलता है। डॉक्टर उन लोगों को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना गुनगुना गर्म पानी जरूर पिएं।

    टॉक्सिन बाहर करता है

    अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके सेवन से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाता है।

    खबरें और भी

    वजन घटाने में भी सहायक होता है

    अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो रोजाना जीरा युक्त गुनगुना गर्म पानी पिएं। इससे आपको बहुत जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप चाहे तो रोजाना एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके सेवन से बढ़ते वजन में आराम मिलता है।