फिटनेस की कमी या कुछ और? सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस, तो सिर्फ ‘थकान’ समझने की भूल पड़ जाएगी भारी
तेजी से चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, बल्कि दिल, फेफड़ों की बीमारी या एनीमिया का संकेत हो सकता है। ...और पढ़ें

क्यों सीढ़ियां चढ़ते समय फूल रही है सांस? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तेजी से चलते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय हल्की सांस फूलना आम बात लगती है। लोग अक्सर इसे बढ़ती उम्र, वजन या फिटनेस की कमी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, आमतौर पर तेजी से चलते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय हल्की सांस फूलना सामान्य बात है, लेकिन अगर यह समस्या अचानक शुरू हुई है या तेजी से बढ़ रही है, को सावधान हो जाना चाहिए।
इस परेशानी को सिर्फ थकान मानना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि सांस फूलने के पीछे कुछ बीमारियां भी छिपी हो सकती हैं। आइए जानें चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना किन बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है।
किन बीमारियों का हो सकता है संकेत?
चलते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने की समस्या के पीछे एक नहीं कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में सांस फूलना दिल की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। कई बार यह संकेत सीने में दर्द से भी पहले नजर आने लगता है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सांस की नली से जुड़ी कोई समस्या या फेफड़ों की काम करने की क्षमता कम होने पर भी थोड़ा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने लगती है। इसलिए अगर आपको पहले से फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसे इग्नोर न करें।
खबरें और भी
इसके अलावा, शरीर में खून की कमी की वजह से भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। एनीमिया में शरीर का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण सभी अंगों तक ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। इस वजह से भी जल्दी थकान होने लगती है या सासं फूलने लगती है। ये समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।
किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सावधान?
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से पीड़ित व्यक्तियों को सांस फूलने की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। साथ ही, जो लोग स्मोक करते हैं उनके साथ भी अगर ये परेशानी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
कब लें डॉक्टर की सलाह?
अगर पहले से कोई बीमारी है और सांस फूलने की समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा, अगर सांस फूलने के साथ-साथ सीने में दर्द, धड़कन तेज होना, पसीना आना, चक्कर आना या सीने में जकड़न जैसे लक्षण महसूस हों, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
सही जांच है जरूरी
केवल लक्षणों के आधार पर सांस फूलने के कारण का खुद से अंदाजा न लगाएं। सही इलाज के लिए सही कारण पकड़ना जरूरी है, जिसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूरी है। डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री और जरूरी टेस्ट्स करके सही कारण का पता लगाकर सही इलाज शुरू कर सकते हैं।