Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लेट नाइट खाते हैं खाना तो सेहत काे हो सकते हैं 4 बड़े नुकसान, नोट कर लें डि‍नर की सही टाइम‍िंग

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 07:40 AM (IST)

    आपने देखा होगा बड़े-बुजुर्ग जल्‍दी खाना खाकर सो जाते हैं और सुबह जल्‍दी उठते भी हैं। गांवों में आज भी लोग ऐसे ही कर रहे हैं। हालांक‍ि बड़े शहरों में ल ...और पढ़ें

    लेट नाइट खाना खाने की आदत आपको बना सकती है बीमार। (Image Credit- Freepik)
    लेट नाइट खाना खाने की आदत आपको बना सकती है बीमार। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. लेट नाइट खाना खाने से कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो सकती हैं।
    2. लेट नाइट ड‍िनर करने की आदत खराब लाइफस्टाइल में शामिल होती है।
    3. क्‍या आपको मालूम है रात में खाने की टाइम‍िंग क्‍या होनी चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कहते हैं सेहतमंद रहने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट लेना बेहद जरूरी होता है। ठीक उसी तरह खाने की टाइम‍िंग भी बहुत मायने रखती है। कई लोगों को देर रात खाने की आदत होती है। हालांक‍ि यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साब‍ित हो सकता है। कई लोग काम में व्यस्त रहने के कारण या देर रात तक जागने की वजह से लेट नाइट स्नैक्स या डिनर करना पसंद करते हैं, लेकिन इससे उनके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

    लेट लाइट खाना खाने से न सिर्फ आपका वजन बढ़ सकता है, बल्कि एसिडिटी, नींद न आने की समस्या और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा भी बना रहता है। अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रही, तो दिल की बीमारियों और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको शाम में सात से आठ के बीच खाना खा लेने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि लेट नाइट खाना खाने से आपकी सेहत को क्‍या नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    कमजोर हाे जाता है डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम

    लेट नाइट खाना खाने से हमारे पाचन तंत्र पर नकारात्‍मक असर पड़ता है। इस कारण एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, रात में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना ठीक से पच नहीं पाता है।

    वेट गेन होना

    देर रात में खाना खाने से हमारी बॉडी में फैट जमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आप सोने से ठीक पहले खाते हैं तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है। इसल‍िए कहा जाता है क‍ि सोने से तीन से चार घंटे पहले ही खाना खा लेना चाह‍िए।

    खबरें और भी

    ब्‍लड प्रेशर की हो सकती है समस्‍या

    देर रात खाना खाने से ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो सकती है। जो डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकती है। अगर रोजाना अगर आप देर से खाना खाते हैं तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। आप दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार बन सकते हैं।

    थकान की समस्‍या भी देखने को म‍िलती

    लेट नाइट डिनर करने से सिरदर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे आपको थकान महसूस होगी। भले ही आप हेल्‍दी डाइट क्‍यों न ले रहे हों, लेकिन देर रात खाना खाने से सेहत पर उसका बुरा असर ही देखने को मिलेगा।

    क्‍या होना चाह‍िए डिनर का सही समय?

    एक्‍सपर्ट भी सलाह देते हैं क‍ि सोने से कम से कम तीन से चार घंटे पहले ही ड‍िनर कर लेना चाह‍िए। जैसे अगर आप रात में 11 बजे सोते हैं तो आपको सात बजे तक हर हाल में खाना खा लेना है।

    रात के खाने में क्‍या खाएं?

    • रात में दाल, पनीर, टोफू, लो फैट चिकन जैसे प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाह‍िए।
    • तली हुई चीजें जैसे जंक फूड, मिठाई से परहेज करना चाहिए।
    • फाइबर से भरपूर खाना ही रात में खाना चाह‍िए तो पाचन के लिए अच्छा होता है।
    • डिनर करने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: देर रात खाना खाने से सेहत को हो सकते हैं 6 नुकसान, जान लें क्या है डिनर करने का सही समय

    य‍ह भी पढ़ें: लंच और डिनर के बीच रखें इतने घंटों का गैप, गलत समय पर खाने से बिगड़ जाएगी सेहत

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।