Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जापानी लोगों की तरह रहना है स्लिम और चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो पीना शुरू कर दें इन चीजों का पानी

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 12:58 PM (IST)

    आपने देखा होगा कि जापान के लोग मोटे नहीं होते और उनकी स्किन भी हमेशा चमकती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक सीक्रेट वॉटर (Lemon Ginger ...और पढ़ें

    Japanese Secret Water: सुबह नींबू और अदरक का पानी पीने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    Japanese Secret Water: सुबह नींबू और अदरक का पानी पीने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. अदरक और नींबू का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है
    2. इसे पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है
    3. अदरक और नींबू का पानी स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अदरक और नींबू का पानी (Ginger Infused Lemon Water) एक हेल्दी ड्रिंक है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। यह ड्रिंक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, पाचन को सुधारने और इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है (Lemon Ginger Water Benefits)। यह ड्रिंक आपकी स्किन को भी और खूबसूरत बनाने में मदद (Japanese Beauty Secrets) करता है। आइए जानते हैं अदरक और नींबू के पानी के फायदे और इसे बनाने की आसान विधि।

    अदरक और नींबू के पानी के फायदे (Ginger Lemon Water Benefits)

    • पाचन तंत्र को मजबूत करे- अदरक में मौजूद जिंजरॉल और शोगोल जैसे तत्व पाचन क्रिया को सुधारते हैं। यह पेट की गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड भी डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।
    • वजन घटाने में सहायक- अदरक और नींबू का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी मददगार होता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

    यह भी पढ़ें: कैल्शियम की कमी दूर करने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, जानें बाजरे का पानी पीने के 8 फायदे

    • इम्युनिटी बढ़ाए- अदरक और नींबू दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं। यह सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से बचाव करने में मददगार होता है।
    • डिटॉक्सीफिकेशन- यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू का एसिडिक प्रभाव लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है, जबकि अदरक शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है
    • स्किन के लिए फायदेमंद- अदरक और नींबू का पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा की चमक बढ़ाता है और मुंहासों, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
    • एनर्जी बूस्टर- यह ड्रिंक शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। सुबह के समय इसे पीने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।
    • सूजन कम करे- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है।

    अदरक और नींबू का पानी कैसे बनाएं?

    सामग्री:

    • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
    • 1 नींबू
    • 2 कप पानी

    विधि:

    • अदरक को छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें।
    • एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
    • पानी को 5-7 मिनट तक उबालें, ताकि अदरक का रस और गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाए।
    • गैस बंद करके पानी को छान लें।
    • अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और स्वादानुसार शहद मिलाएं।
    • गुनगुना या ठंडा करके सेवन करें।

    एक्स्ट्रा टिप्स

    • इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट करने से ज्यादा फायदा मिलता है।
    • अगर आपको अदरक का तीखा स्वाद पसंद नहीं है, तो अदरक की मात्रा कम रखें।
    • गर्मियों में इसे ठंडा करके पी सकते हैं, जो बहुत रिफ्रेशिंग लगता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में इस हरी खास का जूस पीने से दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, वेट लॉस में भी करता है मदद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी