Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Growth Hormone Deficiency: इस बीमारी से लड़कर फुटबॉल के जादूगर बने मेसी, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 12:52 PM (GMT+05:30)

    फीफा वर्ल्डकप 2022 के फाइनल मुकाबले में अपने प्रदर्शन से मेसी ने एक बार फिर सभी को दीवाना बना दिया है। लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था। मेसी बचपन में ग ...और पढ़ें

    क्या है ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी, जिससे लड़कर मेसी बने फुटबॉल के जादूगर
    क्या है ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी, जिससे लड़कर मेसी बने फुटबॉल के जादूगर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Growth Hormone Deficiency: दुनियाभर में इस वक्त मेसी का नाम गूंज रहा है। रविवार को कतर में हुए फुटबॉल विश्व कप 2022 के फाइनल को जिस किसी ने भी देखा, वह मेसी के मैजिक का दीवाना हो गया। फीफा 2022 के फाइनल में मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फुटबॉल की दुनिया में उन्हें गोट (GOAT- ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) क्यों कहा जाता है। 36 साल बाद अर्जेंटीना ने विश्वकप अपने नाम किया, जिसके बाद से ही दुनियाभर में इसकी धूम मची हुई है। जिस महान खिलाड़ी के नाम की गूंज इन समय पूरी दुनिया में है, उसका यह सफर इतना आसान नहीं था। फुटबॉल की दुनिया में अपना नाम बनाने का सपना देखने वाले मेसी की उम्मीदें तब टूट गई, जब बचपन में उन्हें पता चला कि वह ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी के शिकार हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर का विकास होना रुक जाता है। अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है, तो इसके लक्षणों की पहचान कर इसका उचित इलाज करवा सकते हैं।

    क्या है ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी

    शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन की कमी होने पर ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी की समस्या उत्पन्न होती है। यह समस्या ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। इस बीमारी के शिकार बच्चों का विकास धीमा हो जाता है। साथ ही उनकी हाइट बढ़ना भी बंद हो जाती है। ग्रोथ हार्मोन मस्तिष्क में मौजूद पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा बनाया जाता है। लेकिन जब किसी बच्चे के शरीर में सामान्य गति से पर्याप्त ग्रोथ हार्मोन नहीं बन पाते, तो वह ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी का शिकार हो जाता है। इन लक्षणों की मदद से आप ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी की पहचान कर सकते हैं।

    • धीमी गति से हाइट का बढ़ना।
    • देर से दांत निकलना।
    • धीमी गति नाखून का विकास से होना।
    • कमजोर मांसपेशियां
    • शरीर में उर्जा की कमी।
    • ब्लड शुगर लेवल कम होना।
    • शरीर की संरचना में बदलाव।
    • ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या।
    • एलडीए कोलेस्ट्रोल में बढ़ोतरी।
    • कार्डियक फंक्शन से जुड़ी समस्या।

    ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी के कारण

    कोई भी व्यक्ति ग्रोथ हॉर्मोन की कमी का शिकार हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। व्यक्ति कई अनुवांशिक और शारीरिक कारणों की वजह से भी इस समस्या की चपेट में आ सकता है। यह कमी या तो जन्मजात हो सकती है या फिर किसी चोट की वजह से ग्रोथ हॉर्मोन के निर्माण में कमी आ सकती है। शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन की कमी के लिए जिम्मेदार कुछ प्रमुख कारण निम्न हैं-

    • जन्म के समय से शरीर में मौजूद समस्या के कारण
    • आनुवांशिक कारण
    • मस्तिष्क में कोई गंभीर चोट
    • मस्तिष्क में ट्यूमर
    • खानपान में गड़बड़ी

    ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी का उपचार

    ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी से जूझ रहा व्यक्ति अगर शरीर में ग्रोथ हार्मोन के उत्पादन को सही करना चाहता हैं, तो उसे रोजाना इंजेक्शन लेना पड़ता है। अगर कोई बच्चा इस समस्या से जूझ रहा है, तो बचपन से लेकर वयस्क होने तक अगर ग्रोथ हार्मोन के निर्माण पर काम किया जाए, तो बड़े होने पर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा अपने खानपान में उचित बदलाव करते हुए भी आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। शरीर में ग्रोथ हार्मोन का निर्माण बढ़ाने के लिए आप डाइट में अंडे,टमाटर, सेम, साबुत अनाज, मछली, दूध, बादाम, मूंगफली, सेब, केले और मीट आदि शामिल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Instagram/leomessi