Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Long Life Formula: लंबी और हेल्दी ज़िंदगी चाहते हैं तो याद रखें ये 3 मंत्र, जी सकते हैं 100 साल

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 06:00 PM (GMT+05:30)

    Long Life Formula लंबी उम्र कौन नहीं चाहता लेकिन अगर आप स्मोक शराब के साथ खाने की बुरी आदत के शिकार हैं तो यह आपके लिए सपने जैसा होगा। हालांकि एक्सपर् ...और पढ़ें

    Long Life Formula: जानें लंबी उम्र का फॉर्मुला
    Long Life Formula: जानें लंबी उम्र का फॉर्मुला

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Long Life Formula: हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां तनाव हम सभी की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है। लाइफस्टाइल शराब, ,सिगरेट और जंक फूड के सेवन की वजह से खराब हो गई है। जिसकी वजह से लंबी उम्र जीना एक सपना हो गया है। आपको बता दें कि लंबी उम्र से मतलब है 100 साल तक स्वस्थ जीवन जीना।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हम तीन बातों का ख्याल रखें तो लंबी उम्र जीना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं है।

    तनाव को रखें कोसों दूर

    आज की कॉम्पीटेटिव ज़िंदगी में तनाव का शिकार कोई भी आसानी से हो सकता है। दुनियाभर में हर साल हज़ारों लोग तनाव के चलते अपनी गंवा देते हैं। तनाव एक ऐसी चीज़ है जो इंसान की जान ले सकता है, लेकिन फिर भी मौत के कारणों में इसका नाम सबसे नीचे देखने को मिलेगा। तनाव धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर, शरीर के वज़न और खाने की आदत को बढ़ाने की क्षमता रखता है। आपको पता भी नहीं चलेगा और आप दिल के मरीज़ हो जाएंगे। इसलिए एक्सपर्ट्स ध्यान, व्यायाम, योग, खाने की आदत, गहरी सांसों की मदद से तनाव को दूर रखने की सलाह देते हैं।

    आत्म-जागरूकता को बढ़ाएं

    लंबी उम्र का एक और महत्वपूर्ण कारण आत्म-जागरूकता भी है। हर किसी को समझना चाहिए कि आपके शरीर के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है।

    अपने शरीर को समझना फायदामेंद होता है, इसलिए आत्म-जागरूकता की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है।

    सोच समझकर खाएं

    खाना हमारे शरीर को ताकत देने का काम करता है ताकि हम दिनभर बिना थके काम कर सकें। यह शरीर को कई तरह के पोषक तत्व भी प्रदान करता है जिससे सभी अंग चुस्त और दुरुस्त रहते हैं। वही, जंक और प्रोसेस्ड फूड शरीर में फैट्स, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ाने के और कुछ नहीं करता। इसलिए आप जो भी खाएं सोच समझकर खाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी